महापौर चुनाव: कांग्रेस पार्टी ने मैदान में उतारे अपने उम्मीदवार, AAP पर साधा निशाना 

संदीप शर्मा

दिल्ली नगर निगम में 25 अप्रैल को होने वाले महापौर और उपमहापौर पद के चुनाव को लेकर आज नामांकन का अंतिम दिन था। जहां आम आदमी पार्टी, जो नगर निगम की सत्ताधारी पार्टी है, ने कोई नामांकन दाखिल नहीं किया, वहीं कांग्रेस पार्टी ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। 

कांग्रेस पार्टी की ओर से वार्ड संख्या 47, निहाल विहार से **श्री मनदीप सिंह** ने महापौर पद के लिए और वार्ड संख्या 188, अबुल फजल एन्क्लेव से **सुश्री अरीबा खान** ने उपमहापौर पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। 

इस मौके पर कांग्रेस पार्टी की वरिष्ठ नेता और वार्ड संख्या 189 से पार्षद **नाजिया दानिश** ने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली नगर निगम की सत्ता को संभालने में पूर्णत: विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा, “हम जानते हैं कि हमारे पास बहुमत नहीं है, लेकिन जनता के प्रति हमारी जवाबदेही है। विपक्ष की भूमिका को हम सशक्त रूप से निभाना चाहते हैं, और इसी कारण हमने भारतीय जनता पार्टी के सामने अपने कैंडिडेट्स उतारे हैं।” 

नाजिया दानिश ने आगे कहा कि जब से दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी की सत्ता आई है, तब से कोई भी सदन की बैठक सही तरीके से नहीं चल पाई है। उन्होंने भाजपा पर भी जमकर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा और आप दोनों ही जनता की समस्याओं का समाधान करने में नाकाम रहे हैं। 

महापौर पद के प्रत्याशी **मनदीप सिंह** और उपमहापौर पद की प्रत्याशी **अरीबा खान** ने भी विश्वास जताया कि वे मजबूती से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा, “हम जानते हैं कि हमारे पास संख्या बल नहीं है, लेकिन हमारी लड़ाई लोकतंत्र और जवाबदेही की है। हम विपक्ष की मजबूत भूमिका निभाते रहेंगे।” 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *