MCD के जूनियर इंजीनियर रवि चौहान ने एशियन पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीते 3 स्वर्ण पदक

Municipal Corporation of Delhi के समर्पित एवं कर्मठ जूनियर इंजीनियर (JE) Er. रवि चौहान ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त करते हुए प्रतिष्ठित WRPF Asian Powerlifting Championship 2026 में मास्टर्स-1 (110 किलोग्राम) वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक जीतकर भारत तथा नगर निगम दिल्ली (MCD) का नाम गौरवान्वित किया है।

एशिया के विभिन्न देशों से आए शीर्ष खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा करते हुए Er. रवि चौहान ने निम्न स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक अर्जित किए:

  • फुल पावरलिफ्टिंग
  • बेंच प्रेस
  • डेडलिफ्ट

उन्होंने कुल 575 किलोग्राम वजन उठाकर अपनी असाधारण शक्ति, अनुशासन, दृढ़ इच्छाशक्ति एवं उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया।

यह उल्लेखनीय है कि Er. रवि चौहान, जो वर्तमान में नगर निगम दिल्ली के केशव पुरम जोन में जूनियर इंजीनियर (सिविल) के रूप में कार्यरत हैं, अपनी सरकारी जिम्मेदारियों का पूर्ण निष्ठा एवं दक्षता से निर्वहन करते हुए सीमित संसाधनों और समय के बावजूद कठोर प्रशिक्षण द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह उपलब्धि प्राप्त करने में सफल हुए हैं।

आज दिल्ली के माननीय मेयर द्वारा Er. रवि चौहान को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेडल पहनाकर सम्मानित भी किया गया, जिससे नगर निगम दिल्ली के अधिकारियों एवं कर्मचारियों में गर्व और उत्साह का वातावरण है।

Er. रवि चौहान पहले भी कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 20 से अधिक स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं:

  • Arnold Classic Europe 2024, Spain – 2 स्वर्ण पदक
  • UWSFF World Powerlifting Championship 2024, Thailand – 3 स्वर्ण पदक
  • IPL World Cup 2023, Russia – 2 स्वर्ण पदक एवं 1 रजत पदक
  • IBFF World Championship 2023, Slovenia – 2 स्वर्ण पदक
  • IBFF Powerlifting League 2023, Delhi – 2 स्वर्ण पदक
  • International Powerlifting League Meet, Chandigarh – स्वर्ण पदक
  • NBBUI World Powerlifting Championship 2022, Thailand – 2 स्वर्ण पदक
  • National Bench Press & Deadlift Championship 2018, Delhi – स्वर्ण पदक

इन उपलब्धियों के अतिरिक्त भी Er. रवि चौहान के नाम अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जीते गए कई अन्य पदक दर्ज हैं, जो उनके निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन और समर्पण को दर्शाते हैं।

Er. रवि चौहान की यह ऐतिहासिक सफलता न केवल भारत की खेल उपलब्धियों में महत्वपूर्ण योगदान है, बल्कि नगर निगम दिल्ली के लिए भी गर्व का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *