इंडिया गेट के केैंडल मार्च में भीड़ पर भड़की प्रियंका,जानिए क्यों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को सुनाई खरी-खरी ?

न्यू दिल्ली,न्यूज़ नॉलेज मास्टर (NKM),उन्नाव रेप केस और कठुआ रेप केस के खिलाफ पूरे देश में गुस्सा दिखाई दे रहा है..सियासी दल भी सरकार के खिलाफ लोगों के गुस्से को भुनाने में कोई कौर कसर नहीं छोड़ रहे..देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने नई दिल्ली में इंडिया गेट पर आधी रात को कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ इंडिया गेट पर मार्च में हिस्सा लेने पहुंचे। उनके साथ रॉबर्ट वाड्रा भी थे। इस दौरान मार्च में राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबीं आजाद, अंबिका सोनी, अजय माकन समेत कांग्रेस के कई दिग्गज नेता सड़कों पर दिखे। इस कैंडल मार्च में प्रियंका गांधी उस वक्त काफी नाराज हो गई हैं जब लगातार उन्हें लोग धक्का दे रहे थे।
कैंड़ल मार्च में हिस्सा लेने वाले कार्यकर्ताओं की भीड़ की धक्का मुक्की का प्रियंका गांधी को सामना करना पड़ा, जिसके बाद प्रियंका नाराज हो गई और उन्होंने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को जमकर लताड़ लगाई। दरअसल मार्च के दौरान प्रियंका को कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चारो ओर से घेर लिया था, जिसकी वजह से वह भीड़ से बाहर नहीं निकल पा रही थी। इस दौरान हुई धक्कामुक्की से वह काफी डर गई और वह कोहनी मारते हुए आगे बढ़ी…राजनीति की राह इतनी आसान नहीं है..लोग अपने नेता को करीब से देखना चाहते हैं।
कैंडल मार्च में भीड़ के दौरान प्रियंका की बेटी फंस गई, जिसकी वजह से वह डरकर रोने लगी। जिसके बाद प्रियंका ने धक्का मारते हुए बैरीकेडिंग को आगे बढ़ा दिया और बेटी को चुप कराकर उसे गले लगाया और भीड़ से बाहर निकल आईं। इस दौरान नाराज प्रियंका ने कार्यकर्ताओं से कहा कि

आप अपने आपसे पूछिए कि आप क्या करने के लिए यहां आए हैं और क्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग यहां धक्का मारने आए हैं वह अपने घर चले जाएं, नहीं तो शांति के साथ आगे बढ़ें।

राहुल ने कहा कि

हम चाहते है कि सरकार महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ कदम उठाए। यह एक राष्ट्रव्यापी मुद्दा है, ना कि राजनीतिक मुद्दा। आप देख सकते हैं कि सभी पार्टियों के इस मार्च शामिल होने आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *