मोदी लहर का कांग्रेस और लेफ्ट पर टूटा कहर,जानिए जीत पर क्या बोले मोदी और शाह

न्यू दिल्ली,न्यूज़ नॉलेज मास्टर (NKM), पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा, नागालैंड और मेघालय के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और लेफ्ट को करारा झटका लगा है…इन तीनों राज्यों के नतीजों के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर कार्यकर्ताओं को शानदार जीत की बधाई दी है और जनता का धन्यवाद किया है
उत्तरपूर्व में जीत दर्ज करने के बाद पीएम ने ट्वीट कर कहा है

बार बार चुनाव दर चुनाव देश की जनता ने NDA की विकासवादी नीतियों में भरोसा जताया है। लोगों के पास नकारात्मक राजनीति के लिए वक्त नहीं है।त्रिपुरा की ऐतिहासिक जीत का वैचारिक आधार भी है। हिंसा की राजनीति पर यह लोकतंत्र की जीत है। ड़र पर शांति और हिंसा की जीत है। हम त्रिपुरा को सुशासन देंगे,जिसकी यहां दरकार है

क्या बोलो अमित शाह

शानदार जीत के बाद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। अमित शाह ने कहा कि आज का दिन बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए बड़ा दिन है। मैं तीनों राज्यों के कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करता हूं। त्रिपुरा में जनता ने ‘चलो पलटाई’ नारे को मंजूरी दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्ट ईस्ट पॉलिसी के जरिए उत्तर-पूर्व में विकास का काम शुरू कर दिया था। यह पीएम मोदी की नीतियों की ही जीत है। त्रिपुरा की जीत ऐतिहासिक जीत है। कांग्रेस को तीनों ही राज्यों में करारी शिकस्त मिली है। अमित शाह ने कहा कि बीजेपी ने त्रिपुरा में पूर्ण बहुमत हासिल किया है, बावजूद इसके पार्टी अपने सहयोगी दलों को साथ लेकर चलेगी। हम साथी दल के मंत्रियों को साथ में लेकर आगे बढ़ेंगे। यह जीत चुनावी राजनीति में एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। अमित शाह ने कहा कि जहां तक लेफ्ट का सवाल है ये सिद्ध हो चुका है कि लेफ्ट देश के किसी भी क्षेत्र के लिए राइट नहीं है।
ज़ाहिर है इन नतीजों से बीजेपी गदगद है। अमित शाह के मुताबिक यह चुनाव 2019 लोकसभा से पहले का ट्रेलर है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *