अपने पार्षदों की बगावत रोकने के लिए बीजीपी नेताओं ने दिया पार्षद फन्ड का लॉलीपॉप : मुकेश गोयल

उत्तरी दिल्ली नगर निगम में कांग्रेस दल के नेता एवं वरिष्ठ निगम पार्षद मुकेश गोयल ने महापौर द्वारा पार्षदों के लिए 50 लाख रूपये के फंड को लॉलीपॉप बताया है। उन्होंने कहा कि पिछले कई वर्षो से निगम पार्षद अपने इलाकों में कोई काम नहीं करा पाए हैं। इसकी वजह से खुद बीजेपी के कई पार्षद बीजेपी के साथ बगावत पर उतर आए हैं। अपने पार्षदों की बगावत को रोकने के लिए बीजेपी नेताओं ने पार्षद फंड देने की कोरी घोषणा की है

मुकेश गोयल ने कहा कि

नगर निगम की ओर ठेकेदारों का सैकड़ों करोड़ रूपया बकाया है। यही कारण है कि 2 वर्ष पूर्व जब पार्षद फंड से टेंडर जारी किए गये थे तब भी वो टेंडर नो रिस्पोन्स रहे थे। तब से ठेकेदारों की बकाया राशि निगम की ओर और ज्यादा बढ़ गई है। इसमें भी संषय है नगर निगम इतनी जल्दी फंड की रकम जुटा पायेगा।

मुकेश गोयल ने कहा कि निगम की इस हालत के लिए आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार और निगम में सत्ताधारी बीजेपी समान् रूप से जिम्मेदार है। दिल्ली सरकार ने नगर निगम के कई फंड बन्द कर दिये हैं। जिसकी वजह से निगम पार्षद जनता से जड़े कई काम नहीं करवा पा रहे हैं। उन्होंने महापौर से मांग की कि वह पहले यह स्पष्ट करें पार्षदों को फंड की राशि कब तक जारी की जायेगी। साथ ही यह भी बताएं क्या उन्होंने ठेकेदारों के भुगतान की व्यवस्था कर ली है। यह भी सुनिश्चित किया जाये कि इस राशि से जारी किये जाने वाले टेंडरों को ठेकेदार ले लें और कोई भी टेंडर नो रिस्पॉन्स नहीं जाये।

……….. Advertisement………….

दिल्ली वॉर देश की सियासत में कांग्रेस हाशिये पर ज़रूर नज़र आ रही है लेकिन निगम चुनाव में सत्तारूढ़ बीजेपी और मुख्य विपक्षी पार्टी AAP को घेरने में जुटी हुई दिखाई दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *