द्वारका में शुरू हुआ भारतीय मजदूर संघ दिल्ली प्रांत का दो दिवसीय 21वां त्रैवार्षिक अधिवेशन

नई दिल्ली,6 मार्च,(NKM NEWS)भारतीय मजदूर संघ दिल्ली प्रांत का 21वां त्रैवार्षिक दो दिवसीय अधिवेशन द्वारका,सेक्टर 13 के MRV स्कूल में प्रारंभ हुआ। यह दो दिवसीय अधिवेशन 6 और 7 मार्च को चलेगा। अधिवेशन में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह नागर, भारतीय मज़दूर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री विनय कुमार सिन्हा,अखिल भारतीय मंत्री बी राधाकृष्णन, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अनुपम जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मंच संचालन दिल्ली प्रदेश के महामंत्री अनीश मिश्रा ने किया। वहीं कार्यक्रम में दिल्ली प्रदेश बीजेपी के उपाध्यक्ष राजीव बब्बर ने स्वागत भाषण दिया।

क्षेत्रीय संग़ठन मंत्री अनुपम जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में और अधिक सक्रिय भूमिका निभाने की आवश्यकता है क्योंकि कुछ नकारात्मक तत्व काम कर रहें हैं । उन्होंने कहा कि भारतीय मज़दूर संघ के नाते हम बड़े उद्देश्य के घटक हैं। हिन्दू धर्म ग्रन्थ नर को नारायण बनने का सन्देश देते है। उसी तरह से हर भारतीय मज़दूर संघ के कार्यकर्ता को दतोपन्त ठेंगड़ी बनना है।

दिल्ली प्रदेश महामंत्री अनीश मिश्रा ने प्रतिवेदन में सबसे पहले दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि प्रकट की और पिछले तीन वर्ष की उपलब्धियां रखते हुए कहा कि
देश का कोई हिस्सा ऐसा नहीं है यहां का श्रमिक दिल्ली में कार्य ना करता हो दिल्ली प्रवासी श्रमिकों का योगदान दिल्ली के विकास में महत्वपूर्ण है दिल्ली में प्रवासी श्रमिकों दिल्ली राज्य ही नही देश में की अर्थव्यवस्था को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है । लेकिन दिल्ली राज्य के पास इन श्रमिकों के लिए कोई नीति नहीं है।

अनीश मिश्रा ने कोविड-19 के समय प्रवासी श्रमिकों के सामने आए संकट का जिक्र करते हुए कहा की महामारी में किये गये लोकडाउन में सबसे अधिक प्रभावित होने वाला कोई वर्ग था तो वह सबसे अधिक प्रवासी श्रमिक वर्ग था । इन प्रवासी मजदूरों के सामने जो समस्याएं खड़ी हुई,उसे पूरे देश ने देखा है। सरकार के अनेकों प्रयासों के बावजूद कोई समुचित व्यवस्था इन प्रवासी श्रमिकों के लिए नहीं हो सकी। ऐसी स्थिति में भारतीय मजदूर संघ ने करोना काल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कोरोना काल मे BMS ने बड़ी सक्रिय भूमिका निभाते हुए BMS के कार्यकर्ताओं ने 3 लाख राशन किट,2.5 लाख लोगों को पका हुआ राशन,मास्क और सेनेटाइज़र इत्यादि उपलब्ध करवाया और बड़ी संख्या में लोगो के रहने की व्यवस्था भी की। यही नही श्रम कानूनों में हुए संशोधन पर जागरूकता फैलाना हो या पाकिस्तान दूतावास पर प्रदर्शन यां फिर पर्यावरण संरक्षण हर मुद्दे पर BMS की भूमिका अग्रणी ररही है।
अनीश मिश्रा ने कहा कि पिछले डेढ़ दशक में दिल्ली का स्वरूप बदला है और BMS ने बदलते स्वरूप के मध्यनजर विभिन्न नये क्षेत्रों में काम करना शुरू किया है।

दिल्ली नगर निगम कर्मचारियों के पिछले कई माह का वेतन न मिलने पर BMS ने बड़ा प्रदर्शन किया और दिल्ली सचिवालय का घेराव भी किया। पत्रकारों की भी कई समस्याओं को लेकर भी भारतीय मजदूर संघ की पत्रकार संस्था वर्किंग जॉर्नलिस्ट ऑफ इंडिया ने विरोध प्रदर्शन किया।
वहीं भारतीय मजदूर संघ दिल्ली प्रदेश के वित्त सचिव योगेंद्र राय दिल्ली प्रदेश BMS ने पिछले तीन वर्षो का वित्तीय विवरण और लेखा जोख प्रस्तुत किया। और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष प्रेम सिंह नागर ने धन्यवाद भाषण दिया।
इस कार्यक्रम में भारतीय मज़दूर संघ के राष्ट्रीय महामंत्री विनय सिन्हा ने बताया कि के त्रैवार्षिक अधिवेशन के पहले दिन में संगठन की पिछले तीन वर्षों की उपलब्धियों का लेखा-जोखा पेश किया है। वहीं उन्होंने बताया कि दो दिवसीय अधिवेशन में पहले ही दिन महिला सत्र का आयोजन भी किया गया । जिसमे महिलाओं को कार्यस्थल पर पेश आने वाली परेशानियों पर विस्तार से चर्चा हुई। राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में अभी और कदम उठाने की ज़रूरत है। राष्ट्र के विकास में मातृशक्ति की महत्वपूर्ण योगदान रहता है। ऐसे में भारतीय मज़दूर संघ महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। सत्र में चर्चा से महिलाओं के सामने आने वाली व्यवहारिक समस्याओं की जानकारी मिलती है बल्कि समस्याओं के निदान हेतु उठाये जाने चाहिये इस चर्चा का अपना एक विशेष महत्व है। भारतीय मज़दूर संघ ने मां-बहनों को जितना सम्मान दिया है उतना किसी और संग़ठन में संभव नही है। विनय सिन्हा ने कहा कि BMS को जहाँ यह जानकारी मिली कि महिलाओं के साथ दोयम दर्जे का व्यवहार हुआ हमने उस बड़े से बड़े अधिकारी को दंड दिलवाया है। वहीं उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति और सजग और जागरूक होने की ज़रूरत है। उड़ीसा में आंगनबाड़ी की महिलाओं के आंदोलन का ज़िक्र करते हुए कहा कि पुलिस और प्रशासन ने आपकी शक्ति देखी है ।
विनय सिन्हा ने कहा कि दिल्ली प्रांत की भूमिका को नकारा नही जा सकता। राष्ट्रपति का भारतीय मज़दूर संघ के कार्यक्रम में राष्ट्रपति का सम्मलित होना दिल्ली प्रांत की सक्रियता को दर्शाता है।
भारतीय मज़दूर संघ ने सदैव राष्ट्र को सर्वोपरि रखा है। सरकार से सभी अपेक्षाएं नहीं की जा सकती । ऐसे में कोरोना काल मे BMS ने लोगों की हर संभव मदद की है।
हमने उन उद्योगपतियों का सम्मान भी किया जिन्होंने कोरोना काल में अपने यहां काम करने वाले मजदूरों को वेतन भी दिया । यह दिखाता है कि BMS न सिर्फ मज़दूरों बल्कि उद्दोग हित मे भी काम करता है। BMS राष्ट्र हित मे अपनी भूमिका और दायित्व को बखूबी समझता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *