केन्द्रीय विद्यालय संगठन द्वारा 51वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता जारी,जानिए किस टीम ने कैसा किया प्रदर्शन

केन्द्रीय विद्यालय संगठन द्वारा 51वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता 14वर्ष,17वर्ष व 19वर्ष आयु वर्ग के बालकों हेतु दिनांक 17 अक्टूबर 2022 से 21 अक्टूबर 2022 तक आयोजित की जा रही है। इसके अंतर्गत 18अक्टूबर 2022 को केन्द्रीय विद्यालय,दिल्ली छावनी क्रमांक – 1 में आयोजित अंडर19 की 30 मीटर इंडियन राउंड तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रांची संभाग, द्वितीय स्थान जबलपुर संभाग व तृतीय स्थान तिनसुकिया संभाग ने प्राप्त किया। अंडर19 की 50 मीटर इंडियन राउंड तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान रांची संभाग, द्वितीय व तृतीय स्थान मुंबई संभाग ने प्राप्त किया। 19 अक्टूबर 2022को अंडर17 की 50 मीटर रिकर्व राउंड तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सिल्चर संभाग, द्वितीय स्थान गुरुग्राम संभाग, तृतीय स्थान गुवाहाटी संभाग ने प्राप्त किया। अंडर19 की 50 मीटर रिकर्व राउंड तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान जयपुर संभाग ने प्राप्त किया। 19 अक्टूबर 2022 को केन्द्रीय विद्यालय,गोल मार्किट में आयोजित
लॉन टेनिस प्रतियोगिता में अंडर 14 में प्रथम स्थान एर्नाकुलम संभाग, द्वितीय स्थान गुरुग्राम संभाग, तृतीय स्थान गुवाहाटी संभाग ने प्राप्त किया। अंडर 17 में प्रथम स्थान गुरुग्राम संभाग, द्वितीय स्थान गुवाहाटी संभाग, तृतीय स्थान चेन्नई संभाग ने प्राप्त किया। अंडर 19 में प्रथम स्थान हैदराबाद संभाग, द्वितीय स्थान गुवाहाटी संभाग, तृतीय स्थान दिल्ली संभाग ने प्राप्त किया।

19 अक्टूबर 2022 को केन्द्रीय विद्यालय, सेक्टर -3 रोहिणी में आयोजित स्केटिंग प्रतियोगिता के अन्तर्गत अंडर14 की रोड रेस में प्रथम स्थान दिल्ली संभाग, द्वितीय स्थान बेंगलुरु संभाग, तृतीय स्थान आगरा संभाग ने प्राप्त किया। अंडर17 की रोड रेस में प्रथम स्थान चेन्नई संभाग, द्वितीय स्थान भी दिल्ली संभाग, तृतीय स्थान चेन्नई संभाग ने प्राप्त किया। अंडर19 की रोड रेस में प्रथम स्थान गुरुग्राम संभाग, द्वितीय स्थान मुंबई संभाग, तृतीय स्थान जयपुर संभाग ने प्राप्त किया।
अंडर14 की 1000मीटर क्वाड रोड में प्रथम स्थान जम्मू संभाग, द्वितीय स्थान चेन्नई संभाग, तृतीय स्थान बेंगलुरु संभाग ने प्राप्त किया। अंडर17 की 1000मीटर क्वाड रोड में प्रथम स्थान चेन्नई संभाग, द्वितीय स्थान हैदराबाद संभाग, तृतीय स्थान अहमदाबाद संभाग ने प्राप्त किया। अंडर19 की 1000मीटर क्वाड रोड में प्रथम व तृतीय स्थान चेन्नई संभाग, द्वितीय स्थान जम्मू संभाग ने प्राप्त किया।

19 अक्टूबर 2022 को केन्द्रीय विद्यालय, मस्जिद मोठ में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता के अन्तर्गत अंडर 14 में प्रथम स्थान गुवाहाटी संभाग, द्वितीय स्थान चेन्नई संभाग, तृतीय स्थान दिल्ली संभाग ने प्राप्त किया। अंडर 17 में प्रथम स्थान एर्नाकुलम संभाग, द्वितीय स्थान गुवाहाटी संभाग, तृतीय स्थान चेन्नई संभाग ने प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *