दिल्ली में डेंगू का डंक हुआ तेज़, डीबीसी कर्मचारियों ने दिया हड़ताल का नोटिस।

दिल्ली में डेंगू का डंक तेज होता जा रहा है । बदलते मौसम के चलते डेंगू मरीजों की संख्या अस्पतालों में लगातार बढ़ रही है वहीं दूसरी तरफ अपनी मांगों को लेकर डीबीसी कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने का फैसला कर लिया है।MCD के मुताबिक़ अक्टूबर माह के शुरुआती पाँच दिनों में ही राजधानी में डेंगू के 321 मामले सामने आए हैं, जबकि सितंबर माह में 693 मामले सामने आए थे. इस साल अब तक डेंगू के कुल 1258 मामले सामने आए हैं

यूनियन का कहना है कि उनके द्वारा दिए गए अनेकों पत्रों लिखे जाने के बावजूद निगम प्रशासन DBC कर्मचारियों की मांगों पर कोई ध्यान नही दे रहा है ।इन पत्रों को दिए जाने के साथ-साथ प्रशासनिक अधिकारियों एवं यूनियन के पदाधिकारियों के बीच कई बार मौखिक तौर पर मिलकर इस विषय पर जानकारी भी दी गई व मसले के समाधान के लिए अनुरोध भी किया गया। परन्तु बड़े खेद के साथ कहना पड़ रहा है कि 8 माह के पश्चात् निगम प्रशासन ने इस विषय के समाधान हेतु कोई गम्भीर प्रयास नहीं किए।

एंटी मलेरिया एकता कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष देव आनंद शर्मा ने कहा कि

यह 3500 डीबीसी कर्मचारियों के भविष्य से जुड़ा मसला है जो पिछले 27 वर्षों से डेंगू, चिकनगुनिया मलेरिया, कोरोना (कोविड-19) जैसी जानलेवा बिमारियों से दिल्ली की जनता को निजात दिलाते आये हैं।
और अन्य 20 से 25 तरह की निगम आदेश अनुसार काम करते हैं।अतः कई बार मौखिक व लिखित पत्राचार और बातचीत के बाद भी कर्मचारियों को अधिकारियों द्वारा सही जवाब ना दे कर जान बूझकर कर्मचारियों को अन्दोलन के लिए धकेलना, समाधान के लिए मिलने का समय न दिया जाए तो कर्मचारी क्या करें

निगम प्रशासन के अधिकारियों के कर्मचारी विरोधी रूख के चलते डीबीसी कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। इसी विरोधी रूख के चलते कर्मचारियों ने15 दिन बाद हड़ताल पर जाने का निर्णय किया है। देव आनंद का कहना है कि हड़ताल के चलते दिल्ली की जनता को जो भी असुविधा व परेशानी होगी उसकी पूर्ण जिम्मेंदारी दिल्ली नगर निगम प्रशासन की होगी। 
   
                                                         

DBC कर्मचारियों की ये हैं प्रमुख मांगेः-

1. डी.बी.सी. कर्मचारियों को स्थायी कर वेतन बढ़ाया जाये ।
2. दिनांक 09.03.2022 को जारी आदेश पत्र सं.अति.नि.स्वा.अधि.(वा.ज.रो.) /मु./द.दि.न.नि./2022/डी.-369 को लागू करना।
3. उत्तरी निगम मे लॉकडाऊन की अवधि में काटी गई वेतन का भुगतान किया जाना ।
4. उत्तरी एवं पूर्वी निगम में ई.पी.एफ. में हुई अनिमियताओं को ठीक किया जाना ।
5. दिल्ली नगर निगम में अन्य कर्मचारियों की तरह डी0बी0सी0 कर्मचारियों पर म्स्-डस् छुटटी लागू करना ।
6. निगम पिछले 3 साल से बोनस नहीं व अन्य कर्मचारियों की तरह
डी.बी.सी कर्मचारियों को दिवाली बोनस 7,000/- रूपए दिया जाये ।
7. डी.बी.सी कर्मचारी के मरणोपरान्त परिवार के सदस्य को करूणामूलक आधार पर नौकरी दि जाये ।
8. निगम के फील्ड वर्कर की तरह डी.बी.सी को पेशेंट केयर एलांउस दिया जाये ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *