जानिए ,दिल्ली में यमुना के किनारे कहां उड़े होली के रंग !

न्यू दिल्ली,न्यूज़ नॉलेज मास्टर(NKM),देश भर में रंगो के उत्सव होली की धूम है…राजधानी दिल्ली में बुधवार की सुबह यमुना किनारे युवा राष्ट्र शक्ति फाउन्डेशन ने होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया..होली मिलन समारोह के इस अवसर पर कई गणमान्य लोगो ने एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी..होली के इस कार्यक्रम का आयोजन यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन के पास सोना नर्सरी में किया गया…यमुना के किनारे इस नर्सरी के आसपास का वातावरण बड़ी ही मनमोहक है..चारो तरफ हरियाली,साफ स्वच्छ और शांत वातावरण में होली का रंगारंग उत्सव बड़ी धूम धाम से मनया गया

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और संस्था के संरक्षक बीजेपी नेता डॉ दिनेश उपाध्याय ने अपने संबोधन में होली के उत्सव पर बधाई देते हुए कहा कि हर त्यौहार एक संदेश देता है…होली क्यों मनाई जाती है..इस संदेश को भी हमें समझने की ज़रुरत है… होली का त्यौहार बताता है कि बुराई कितनी भी बड़ी क्यों न हो जीत नहीं सकती और एक न एक दिन उसकी हार होती ही है…चाहे कितने भी ताकतवर व्यक्ति का उसे संरक्षण क्यों न मिल जाये..इसलिए मानव मात्र की भलाई ही हमारे जीवन का लक्ष्य होना चाहिए..

डॉ दिनेश उपाध्याय ने होलिका दहन का उदाहरण देते हुए हरिण्यकश्यप और होलिका के अंत की कहानी सुनाते हुए कहा कि हमें इस त्यौहार के संदेश को जीवन में अंगीकार करना चाहिए…उन्होनें कहा कि किसी भी राष्ट्र को अगर आप नष्ट करना चाहते हो तो उस देश की युवा पीढ़ी को उसके संस्कारो और संस्कृति से अलग कर दो..जिस देश के लोग अपनी संस्कृति और अपने इतिहास को भूल जाते हैं वो देश अपनी ज़ड़ो से कट जाता है…दिनेश उपाध्याय ने लॉर्ड मैकाले की शिक्षा व्यवस्था को भारत की संस्कृति को समाप्त करने का षड़यंत्र बताया..

इस अवसर पर देश की आर्थिक राजधानी कही जाने वाली मुबंई से आये उधोगपति और फिल्म निर्माता एस.एस तिवारी और कुलविंदर सिंह चौहान ने भी डॉ दिनेश उपाध्याय का गले में फूल-माला पहनाकर हार्दिक अभिनंदन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *