BJP ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के नाम का किया ऐलान। जानिए द्रोपदी मुर्मू के बारे में वो बात जो बनाती हैं उनको खास

न्यूज़ नॉलेज मास्टर,NKM NEWS,राष्‍ट्रपति पद के लिए बीजेपी ने अपने उम्‍मीदवार का ऐलान कर दिया है। BJP संसदीय दल की बैठक के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनके नाम का ऐलान किया इसके लिए NDA ने द्रौपदी मुर्मू के चुनाव किया है।

मुर्मू झारखंड की राज्‍यपाल रह चुकी हैं। राज्‍यों और केंद्र में जिस तरह की स्थितियां हैं, उससे एनडीए के उम्‍मीदवार का राष्‍ट्रपति बनाना तकरीबन तय है
वहीं विपक्ष की ओर से देश के सबसे बड़े पद के लिए मंगलवार को ही पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्‍हा के नाम का घोषणा की गई।
मुर्मू का राष्ट्रपति बनना तय है देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी। हम बता दें कि मुर्मू ही पहली आदिवासी राज्यपाल भी बनी है। BJP ने बड़ी सोची समझी रणनीति के तहत मुर्मू को देश के राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया है और उनकी जीत भी तय मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *