चांदनी महल वार्ड के उपचुनाव में भाजपा की जीत निश्चित है- प्रवीण शंकर कपूर

नई दिल्ली 15 नवम्बर : दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने आज चाँदनी महल वार्ड में एक बैठक में कहा है की पुरानी दिल्ली के चाँदनी महल निगम वार्ड का उपचुनाव अब बेहद रोचक हो गया है और उपचुनाव में भाजपा की जीत निश्चित है क्योंकि भाजपा ही एकमात्र पार्टी है जिसके प्रत्याशी श्री सुनील शर्मा के पास स्थानीय जनसमर्थन है।

उन्होने कहा है की कांग्रेस हो या आम आदमी पार्टी दोनों के प्रत्याशी होने को तो स्थानीय हैं पर जहां कांग्रेस प्रत्याशी का चुनाव जिम्मा ओखला के पूर्व विधायक असीम अहमद के जिम्मे है तो प्रत्याशी के सगे बहनोई एवं सीलमपुर से विधायक जुबेर अहमद उनके खिलाफ “आप” प्रत्याशी के साथ खड़े हैं।

दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी के साथ तो अपनी पार्टी के विधायक आले मौहम्मद तक नही और ना ही पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ता ही हैं। “आप” प्रत्याशी के समर्थन में बल्लीमारन से विधायक इमरान हुसैन एवं सीलमपुर से विधायक जुबेर अहमद जुटे हैं और दोनों खुद परिवारवादी राजनीति चलाते हैं और जब वो “आप” के वर्तमान विधायक आले मोहम्मद एवं उनके पिता श्री शोएब इकबाल का अपने परिजन के लिए टिकट मांगने का विरोध करते हैं तो हास्यास्पद लगता है क्योंकि एक की पत्नी तो दूसरे का बहनोई उनके नीचे निगम पार्षद हैं।

श्री कपूर ने कहा है की अब पूर्व विधायक शोएब इकबाल जिन्होने मात्र 6 दिन पहले किसी पार्टी से ना जुड़ने का ब्यान दिया था आज फारवर्ड ब्लाक पार्टी से जुड़ गये जिसके बाद उनकी विश्वसनीयता पूरी तरह खत्म हो गई है।

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा की 1993 में शोएब इकबाल को चुनने के लगभग 32 साल बाद चाँदनी महल वार्ड क्षेत्र के लोगों को स्पष्टता से समझ आ रहा है की उन्हे हमेशा धर्म के नाम पर इस्तमाल कर क्षेत्र को विकास से वंचित किया गया और इसीलिए वह इस बार हर धर्म हर जाति के स्थानीय समर्थन से भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *