महापौर और स्थायी समिति अध्यक्ष के आश्वासन के बाद हिन्दूराव अस्पताल के डॉक्टरों ने ख़त्म की हड़ताल

उत्तरी दिल्ली के महापौर कार्यालय द्वारा जारी वक्तव्यं में हिंदूराव अस्पताल के डॉक्टरों ने हड़ताल वापिस ले ली है। राजा इकबाल सिंह ने बताया कि हिन्दूराव अस्पताल के डॉक्टरों ने आश्वासन के बाद अपनी हड़ताल ख़त्म कर दी है। उन्होंने बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम के हिन्दूराव अस्पताल के डॉक्टर्स अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर थे। मेयर के बयान के मुताबिक डॉक्टर्स के साथ सभी मुद्दो पर विस्तार से चर्चा और निगम की ओर से मिले आश्वासन के बाद डॉक्टर्स ने अपनी हड़ताल समाप्त कर दी है।

बैठक के दौरान स्थायी समिति के अध्यक्ष,जोगी राम जैन और आयुक्त श्री संजय गोयल भी उपस्थित थे।

महापौर ने कहा कि निगम डॉक्टरों से संबंधित सभी मुद्दों से अवगत है और सभी मुद्दों को जल्द से जल्द हल करने के लिए प्रयास किए जा रहे है। सभी डॉक्टर कल से अपने कार्यों पर लौट रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *