जानिए केन्द्रीय विद्यालय संगठन द्वारा आयोजित 51वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में किस टीम ने बाज़ी मारी ?

केन्द्रीय विद्यालय संगठन द्वारा 51वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता 14वर्ष,17वर्ष व 19वर्ष आयु वर्ग के बालकों हेतु दिनांक 17 अक्टूबर 2022 से 21 अक्टूबर 2022 तक आयोजित की जा रही है।

इस खेल प्रतियोगिता के अंतर्गत 17 अक्टूबर 2022 को केन्द्रीय विद्यालय,दिल्ली छावनी क्रमांक – 1 में आयोजित अंडर14 की 30 मीटर इंडियन राउंड तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान जबलपुर संभाग, द्वितीय स्थान जयपुर संभाग व तृतीय स्थान मुम्बई संभाग ने प्राप्त किया। दिनांक 18 अक्टूबर 2022 को अंडर14 की 20 मीटर इंडियन राउंड तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मुम्बई संभाग, द्वितीय स्थान जबलपुर संभाग, तृतीय स्थान गुवाहाटी संभाग ने प्राप्त किया।अंडर17 की 30 मीटर इंडियन राउंड तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मुम्बई संभाग, द्वितीय स्थान रांची संभाग, तृतीय स्थान जयपुर संभाग ने प्राप्त किया। अंडर17 की 40 मीटर इंडियन राउंड तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मुम्बई संभाग, द्वितीय स्थान भुवनेश्वर संभाग, तृतीय स्थान चेन्नई संभाग ने प्राप्त किया।

18 अक्टूबर 2022 को केन्द्रीय विद्यालय,गोल मार्किट में आयोजित लॉन टेनिस प्रतियोगिता के लीग मैच हुए, 19अक्टूबर 2022 से लीग के क्वार्टर राउंड शुरू होंगे।

18 अक्टूबर 2022 को केन्द्रीय विद्यालय,गोल मार्किट में आयोजित शूटिंग प्रतियोगिता में अंडर 14 राइफल 10मीटर संपन्न हुआ, पीप राउंड में अंडर 14,17,19 के मैच भी हुए।

18 अक्टूबर 2022 को केन्द्रीय विद्यालय, सेक्टर -3 रोहिणी में आयोजित स्केटिंग प्रतियोगिता के अन्तर्गत अंडर14 की 2000मीटर इनलाइन रोड में प्रथम स्थान दिल्ली संभाग, द्वितीय स्थान बेंगलुरु संभाग, तृतीय स्थान आगरा संभाग ने प्राप्त किया। अंडर17 की 3000मीटर इनलाइन रोड में प्रथम स्थान चेन्नई संभाग, द्वितीय स्थान भी चेन्नई संभाग, तृतीय स्थान बेंगलुरु संभाग ने प्राप्त किया। अंडर19 की 3000मीटर इनलाइन रोड में प्रथम स्थान गुरुग्राम संभाग, द्वितीय स्थान अहमदाबाद संभाग, तृतीय स्थान जयपुर संभाग ने प्राप्त किया।


अंडर14 की 2000मीटर क्वाड रोड में प्रथम स्थान भुवनेश्वर संभाग, द्वितीय स्थान भोपाल संभाग, तृतीय स्थान हैदराबाद संभाग ने प्राप्त किया। अंडर17 की 3000मीटर क्वाड रोड में प्रथम स्थान बेंगलुरु संभाग, द्वितीय स्थान आगरा संभाग, तृतीय स्थान दिल्ली संभाग ने प्राप्त किया। अंडर19 की 3000मीटर क्वाड रोड में प्रथम स्थान चेन्नई संभाग, द्वितीय स्थान भी चेन्नई संभाग, तृतीय स्थान बेंगलुरु संभाग ने प्राप्त किया। 18 अक्टूबर 2022 को केन्द्रीय विद्यालय, मस्जिद मोठ में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता के अन्तर्गत लीग मैच कराए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *