MCD चुनाव ,पीतमपुरा में भाजपा प्रत्याशी डॉ अमित नागपाल के समर्थन में डॉ हर्षवर्धन की पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़

दिल्ली नगर निगम के चुनाव को लेकर भाजपा अपनी पूरी ताकत झुकती भी नजर आ रही है । भाजपा के दिग्गज नेता भाजपा निगम प्रत्याशियों के पक्ष में लोगो से पदयात्राओं,नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से जनसम्पर्क साध रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी के  सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने पीतमपुरा वार्ड 57 के भाजपा प्रत्याशी अमित नागपाल के समर्थन में चुनाव  प्रचार किया।

डॉ हर्षवर्धन की पदयात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। वहीं स्थानीय लोगो ने भाजपा सांसद का जगह जगह स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व निगम पार्षद
चन्दी राम चावला,भाजपा नेता शिवम छाबड़ा,मदनलाल नरूला,सुशील विज,भरत बजाज,मंजू टन्डन रविन्द्र कौर राजकुमार जैन,रविन्द्र जैन, अनुपमा गुगलानी सरीखे नेता भी अमित नागपाल के समर्थन में पदयात्रा में सम्मलित हुए।

डॉक्टर हर्षवर्धन ने लोगों से भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली नगर निगम में फिर से सरकार बनाने की अपील करते हुए डॉ अमित नागपाल के पक्ष में मतदान करने की अपील की। जनसपंर्क अभियान के दौरान डॉ हर्षवर्धन दिल्ली सरकार में व्याप्त भ्र्ष्टाचार के मुद्दे पर केजरीवाल सरकार को घेरते दिखाई दिए । वही दिल्ली नगर निगम की 15 साल की उपलब्धियों के आधार पर जनता को पुनः निगम में भाजपा की सरकार बनाने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *