बजरंग दल के राष्ट्रीय संयोजक बने नीरज दनाैरिया

-नीरज इससे पूर्व विश्व हिंदू परिषद हिमाचल प्रांत के चार वर्ष तक रहे हैं बताैर संगठन मंत्री

न्यूज़ नॉलेज मास्टर,NKM NEWS,वर्षों से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ व विश्व हिंदु परिषद में संगठन की सेवा में तत्पर नीरज दनौरिया को संगठन की ओर से अहम जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें बजरंग दल का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है। नीरज दनौरिया को यह जिम्मेदारी चेन्नई में हुई विश्व हिन्दू परिषद की केंद्रीय कार्य समिति की बैठक में दी गई। इस दौरान कुछ अन्य स्वयंसेवकों को भी नवीन दायित्व सौंपे गए। नीरज दनौरिया को राष्ट्रीय संयोजक बनाने से जहां देशभर के स्वयं सेवकों व विश्व हिंदु परिषद के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है वहीं हिमाचल प्रांत के पूर्व में संगठन मंत्री रहे नीरज धनेरिया के इस दायित्व पर जाने से पूरे प्रदेश में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई है

विश्व हिंदू परिषद हिमाचल प्रांत के प्रांत सह मंत्री पंकज भारतीय, प्रांत परावर्तन प्रमुख विनाेद शर्मा, प्रांत विरादरी प्रमुख चिरंजी लाल शर्मा, विभाग धर्म प्रसार प्रमुख सुरेंद्र शास्त्री, विभाग मंत्री अमित मोदगिल, विभाग सह मंत्री रूपलाल, हमीरपुर जिला अध्यक्ष गुंजन गौतम, जिला मंत्री संजय गोस्वामी, विश्व हिंदु परिषद नादाैन प्रखंड अध्यक्ष सुबेदार सुभाष चंद, सुजानपुर प्रखंड के अध्यक्ष शेर सिंह, भाेरंज प्रखंड मंत्री नवीन शर्मा, बजरंग दल के जिला सह संयोजक आशीष शर्मा, बड़सर प्रखंड मंत्री संदीप अग्निहाेत्री, बजरंग दल नादाैन प्रखंड संयाेजक मुकुंद शर्मा, बजरंग दल बड़सर प्रखंड संयाेजक विजय शर्मा सहित कई विश्व हिंदु परिषद कार्यकर्ताओं ने नीरज दनाैरिया काे बधाई दी है। विश्व हिंदु परिषद के सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए कहा कि नीरज दनाैरिया काे नवीन दायित्व मिलने
से देशभर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं में नया जाेश व उर्जा उत्पन्न हाेगी, वहीं हिंदु एजेंडे काे भी बल मिलेगा।
वाक्स
मूल रूप से उत्तर प्रदेश आगरा के रहने वाले नीरज दनाैरिया पूर्व हिमाचल प्रांत के विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री रहे हैं। हिमाचल में 4 साल का लंबा कार्यकाल सफलतापूर्वक पूर्ण करने के पश्चात फरवरी माह में ही उन्हें बजरंग दल का राष्ट्रीय सह संयोजक नियुक्त किया गया था वर्तमान में विश्व हिंदू परिषद की अखिल भारतीय बैठक में नीरज दौनेरिया को बजरंग दल का राष्ट्रीय संयोजक का दायित्व दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *