SDMC में कांग्रेस दल के पूर्व नेता अभिषेक दत्त को पार्टी आलाकमान ने AICC में दी बड़ी जिम्मेदारी,कर्नाटक चुनाव में निभाएंगे यह बड़ी भूमिका

न्यूज़ नोलेज मास्टर, NKM NEWS,अगले साल होने जा रहे कर्नाटक चुनाव को लेकर कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। कर्नाटक में हाथ को मजबूत करने को लेकर पार्टी आलाकमान ने AICC में नई नियुक्तियां की हैं। कांग्रेस पार्टी ने जिन नेताओ को कर्नाटक में अहम जिम्मेदारी सौंपी है। उनमें एक नाम दिल्ली नगर निगम के नेता का भी है।
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष एवं पूर्व नेता कांग्रेस दल दक्षिणी दिल्ली नगर निगम अभिषेक दत्त को आगामी कर्नाटक चुनावों के मद्देनजर पार्टी आलाकमान ने बडी जिम्मेदारी सौंपी है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने एक विज्ञप्ति जारी कर जारी 5 नामों की घोषणा की है जिन्हें अहम जिम्मेदारी दी गई है। इन नामों में अभिषेक दत्त के नाम के अतिरिक्त चार और नाम शामिल हैं।

डी श्रीधर बाबू, श्री पी.सी विष्णुमद विधायक, श्री रोजी एम. जॉन विधायक,श्री मौर्या एस जय कुमार शामिल है। इन्हें कांग्रेस पार्टी में बतौर सचिव नियुक्ति दी गई है और AICC के महासचिव के साथ कर्नाटक के इंचार्ज बनाया गया है।

दिल्ली की सियासत में बेशक कांग्रेस पार्टी हाशिये पर रही लेकिन बावजूद इसके अभिषेक ने कांग्रेस दल के नेता के रूप में दक्षिण दिल्ली नगर निगम में कांग्रेस दल के नेता के रूप में अपनी भूमिका को काफी जोरदार तरीके से निभाया। हालांकि मुख्य विपक्षी दल आम आदमी पार्टी ही दक्षिण नगर नगर निगम में थी लेकिन बावजूद इसके अभिषेक दत्त अपनी कार्यशैली से अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते रहें । वहीं अपने वार्ड के विकास कार्यों में भी अभिषेक दत्त ने काफी सक्रियता से निगम पार्षद के रूप में अपनी भूमिका निभाई। शायद यही वजह है कि कर्नाटक चुनाव में पार्टी को उनसे काफी उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *