चांदनी चौक में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन का आयोजन
नई दिल्ली। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे *“सेवा पखवाड़ा”* के अंतर्गत चांदनी चौक जिले में प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया गया।

सम्मेलन की अध्यक्षता चांदनी चौक जिला अध्यक्ष श्री अरविंद गर्ग ने की। इस अवसर पर दक्षिण दिल्ली के प्रभारी श्री जयप्रकाश सहित बड़ी संख्या में स्थानीय प्रबुद्ध नागरिक, RWA प्रतिनिधि, ट्रेडर्स एसोसिएशन के सदस्य और विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग मौजूद रहे।

वरिष्ठ भाजपा नेता **राजेश भाटिया** ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा,
*“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जीवन समाज और देशहित में समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है। उनकी नीतियों और व्यक्तित्व ने भारत को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाई है। मोदी जी ने हर वर्ग के उत्थान के लिए काम किया है, चाहे वह गरीब हो, किसान, युवा या महिला। आज उनका जन्मदिवस केवल उत्सव नहीं बल्कि सेवा और संकल्प का अवसर है।”*
कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने भी प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व और उनकी जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की।

