दिल्ली की संगतों को पंजाब एवं हरियाणा के गुरुद्वारों के दर्शनों के लिए SGPC ने शुरू की निश्काम सेवा, दरबार साहिब दर्शनों के लिए शकुर बस्ती से श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

न्यूज़ नोलेज मास्टर,नई दिल्ली, NKM NEWS,शिरोमणी अकाली दल दिल्ली इकाई एवं शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबन्धक कमेटी सिख मिश्न दिल्ली द्वारा दिल्ली की संगतों को पंजाब एवं हरियाणा के गुरुद्वारों के दर्शनों के लिए निश्काम सेवा चलाई जा रही है। उसी कड़ी में आज शकूर बस्ती वार्ड 8 की संगत को श्री दरबार साहिब के दर्शनों के लिए भेजा गया।

जत्थेदार अवतार सिंह हित ने बताया >सः सुखबीर सिंह बादल प्रधान शिरोमणी अकाली दल एवं सः हरजिन्दर सिंह धामी प्रधान शिरोमणी कमेटी के विशेष प्रयासों से दिल्ली की संगत के लिए निश्काम बस सेवा शुरु की गई है इसके इलावा श्री करतारपुर साहिब के दर्शनों के लिए बुकिंग से लेकर यात्रा के सभी प्रबन्ध, श्री दरबार साहिब अमृतसर के लिए सराआंे की बुकिंग आदि की सुविधा मुहैया करवाई जा रही और बहुत ही जल्द फ्री एम आर आई और सी टी स्कैन की सुविधा भी शुरु की जायेगी।

सः सुदीप सिंह रानी बाग इन्चार्ज शकूर बस्ती वार्ड ने जत्थेदार अवतार सिंह का आभार प्रकट किया जिन्हांेने उन्हें शकूर बस्ती से वार्ड इन्चार्ज की जिम्मेवारी सौंपी है। साथ ही उन्होंने बीबी रणजीत कौर, रघुजीत सिंह विरक एवं सुखविन्दर सिंह बब्बर का भी धन्यवाद किया जिन्होंने उनके वार्ड की संगतों के लिए बस भेजकर संगतों को श्री दरबार साहिब के दर्शन करवाये जा रहे हैं। उन्होंने कहा आगे भी संगतों के लिए इसी तरह से सेवाएं जारी रहंेगी। उन्होंने जत्थेदार बलदेव सिंह रानी बाग सदस्य दिल्ली कमेटी एवं बलबीर सिंह श्रीनगर द्वारा यात्रा के लिए किये गये सहयोग के लिए उनका भी आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *