स्विमिंग में पिता और पुत्र की जोड़ी ने कर दिया कमाल,तैराकी में दुनिया में वर्ल्ड रिकॉर्ड बना कर मचाया धमाल

न्यूज़ नोलेज मास्टर, NKM NEWS,एशियाई मास्टर्स स्वर्ण पदक विजेता तैराक संजीव टोकस और उनके बेटे अर्जुन टोकस ने 6 जून को कोर्सिका (फ्रांस) से सार्डिनिया (इटली) तक वर्ल्ड रिकॉर्ड स्विम की शुरुआत की और इस वर्ल्ड रिकॉर्ड स्विम को दुनिया में पहली बार पिता और पुत्र की जोड़ी के रूप में सफलतापूर्वक पूरा भी किया। 5 घंटे और 3 मिनट में। बोनिफेसियो चैनल इटली और फ्रांस के बीच भूमध्य सागर में स्थित है जो अपनी मौसम की स्थिति और समुद्री जीवन के लिए कुख्यात है। इतना चुनौतीपूर्ण कि इससे पहले किसी भी पिता और पुत्र की जोड़ी ने इसे कभी पूरा नहीं किया।

संजीव टोकस की तैराकी का सफर

• संजीव टोकस ने तैराकी की शुरुआत 10 वर्ष की उम्र से शुरू की
• 1985 में एशियाई जूनियर में 2 गोल्ड मैडल प्राप्त किए। और राष्ट्रीय शिविर में उनका चयन हुआ
• 1986 एशियाई खेलों के लिए 12 साल की उम्र में चयन हुआ।
• 1987 में सीनियर राष्ट्रीय तैराकी में सिल्वर मैडल प्राप्त किया।
• 16 साल की उम्र में 1990 एशियाई खेलों के लिए राष्ट्रीय शिविर में शामिल हुए।
• 1993 में सैफ खेलों में तैराकी में सिल्वर मैडल प्राप्त किया।
• 1993 में राष्ट्रीय खेलों में 3 स्वर्ण पदक हासिल किए।
• 1994 एशिया पैसिफिक तैराकी में भाग लिया।
• 1995 में सड़क हादसे में पैर की हड्डियां टूटने के बाद तैराकी से ब्रेक।
• 2000 में एशिया पैसिफिक तैराकी का भारत का प्रतिनिधित्व किया।
• पीठ में चोट लगने के कारण फिर तैराकी से ब्रेक।
• 2017 में राष्ट्रीय मास्टर तैराकी में 5 गोल्ड मेडल प्राप्त किए
• 2018 में एशिया पैसिफिक मास्टर (मलेशिया) में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय।
• 2018 में राष्ट्रीय मास्टर तैराकी में 5 गोल्ड, पैन पैसिफिक में पदक जीतने वाले पहले भारतीय तैराक।
• 2019 राष्ट्रीय मास्टर तैराकी में स्वर्ण पदक, यूरोपीय मास्टर्स तैराकी में पदक जीतनेवाले पहले भारतीय।
• 2022 में कोर्सिका फ्रांस से सार्डनिया इटली समुद्र पार कर के 5 घंटे 3 मिनट में चैनल पार कर विश्व रिकार्ड कायम किया।
• संजीव टोकस दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक हैं।


अर्जुन टोकस की तैराकी का सफर

• 2015 : 10 साल की उम्र में तैराकी शुरू
• 2017 :12 साल की उम्र में दिल्ली और स्कूली खेलों में तैराकी में पदक जीते
• 2018: 13 साल की उम्र में कनाडा में स्वर्ण पदक
• कोरोना के कारण 2 साल तैराकी से ब्रेक
• 2022 :16 साल की उम्र में कोर्सिका फ्रांस से साार्डनिया इटली समुद्र पार कर के 5 घंटे 3 मिनट में चैनल पार कर विश्व रिकार्ड कायम किया।
• यह पिता-पुत्र की पहली जोड़ी है जिसने तैराकी में दुनिया में विश्व रिकार्ड कायम की किया है।
• अर्जुन टोकस दिल्ली के माॅर्डन स्कूल का छात्र है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *