यमुना की सफाई में जन-भागीदारी की भूमिका महत्त्वपूर्ण है – नमामि गंगे के महानिदेशक श्री जी. अशोक कुमार का बयान

न्यूज़ नॉलेज मास्टर, NKM NEWS,’भारतीयम’, ‘नमामि गंगे’, ‘रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली’, ‘समाधान अभियान’, ‘रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3011’, ‘से अर्थ’, ‘द्रौपदी ड्रीम ट्रस्ट’ के संयुक्त तत्त्वाधान में आज यमुनोत्सव 2022 का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। इस मौके पर श्री जी. अशोक कुमार, महानिदेशक, नमामि गंगे, जल शक्ति मंत्रालय, श्री एस. डी. रॉय, अध्यक्ष, भारतीयम सहित अन्य गणमान्यों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति बनाए रखी।
यमुनोत्सव 2022 के इस कार्यक्रम में अन्य सरकारी व गैर-सरकारी संस्थाओं सहित छात्र-छात्राओं ने भी अपनी सहभागिता दर्ज की।

इस कार्यक्रम में दिल्ली जल बोर्ड ने अपनी विशेष सहभागिता दर्ज की। यमुना की सफाई की दिशा में प्रतिबद्ध दिल्ली जल बोर्ड जमीनी स्तर पर कई परियोजनाओं पर कार्य कर रहा है। जिनमें सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट नेटवर्क जैसी योजनाएं भी हैं, जिसके जरिए नालों के गंदे पानी का उपचार होगा उसके बाद ही पानी यमुना में गिरेगा, जिससे यमुना स्वच्छ होगी।
स अवसर पर श्री जी. अशोक कुमार, महानिदेशक, नमामि गंगे, जल शक्ति मंत्रालय, ने कहा कि यमुना की सफाई के लिए प्रतिबद्ध सरकार बहुत-सी परियोजनाओं पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रही है लेकिन यमुना की सफाई के लिए जन-भागीदारी सबसे ज्यादा महत्त्वपूर्ण है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जिस दिन हम सभी ठान लेंगे कि यमुना में गंदा जल नहीं गिरने देंगे, प्लास्टिक और कूड़ा-कचरा नहीं डालेंगे, उस दिन यमुना का पानी स्वच्छ और साफ होगा। महानिदेशक ने कहा कि निर्मल और अविरल यमुना के लिए आम जनता को सरकार के साथ एक मंच पर आकर साथ में काम करना होगा। अंत में उन्होंने कहा कि सरकार सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट जैसी योजनाओं पर काम कर रही है, जिसके जरिए नालों के जल का उपचार होगा और उपचारित जल ही यमुना में गिरेगा।
शास्त्रीय-संगीत, गायन-वादन, नुक्कड़-नाटक, पेंटिंग्स, पोस्टर-प्रदर्शन जैसी गतिविधियां कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बना रहा। इस मौके पर यमुना नव रक्षक, यमुना योद्धा, यमुना सेवियर जैसे कई सारे पुरस्कार भी उन्हें दिए गए जो यमुना की सफाई को लेकर प्रतिबद्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *