केन्द्रीय विद्यालय संगठन द्वारा आयोजित 51वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में किसने जीता गोल्ड व किसने सिल्वर

केन्द्रीय विद्यालय संगठन द्वारा 51वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत 19अक्टूबर 2022 को केन्द्रीय विद्यालय,दिल्ली छावनी क्रमांक – 1 में आयोजित अंडर19 की 70 मीटर रिकर्व राउंड तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान जयपुर संभाग ने प्राप्त किया। अंडर19 की 60 मीटर रिकर्व राउंड तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान जयपुर संभाग ने प्राप्त किया। अंडर19 की 50 मीटर रिकर्व राउंड तीरंदाजी प्रतियोगिता में भी प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान जयपुर संभाग ने प्राप्त किया।


अंडर17 की 70 मीटर रिकर्व राउंड तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सिल्चर संभाग,द्वितीय स्थान गुरुग्राम संभाग व तृतीय स्थान गुवाहाटी संभाग ने प्राप्त किया। अंडर17 की 60 मीटर रिकर्व राउंड तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सिल्चर संभाग,द्वितीय स्थान गुरुग्राम संभाग व तृतीय स्थान तिनसुकिया संभाग ने प्राप्त किया।अंडर17 की 50 मीटर रिकर्व राउंड तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सिल्चर संभाग,द्वितीय स्थान गुरुग्राम संभाग व तृतीय स्थान गुवाहाटी संभाग ने प्राप्त किया।अंडर17 की 30 मीटर रिकर्व राउंड तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सिल्चर संभाग,द्वितीय स्थान गुरुग्राम संभाग व तृतीय स्थान गुवाहाटी संभाग ने प्राप्त किया।

20 अक्टूबर 2022 को केन्द्रीय विद्यालय, सेक्टर -3 रोहिणी में आयोजित स्केटिंग प्रतियोगिता के अन्तर्गत अंडर14 की 500मीटर इनलाइन रोड रेस में प्रथम स्थान बेंगलुरू संभाग, द्वितीय स्थान आगरा संभाग, तृतीय स्थान भोपाल संभाग ने प्राप्त किया। अंडर17 की 500मीटर इनलाइन रोड रेस में प्रथम व तृतीय स्थान चेन्नई संभाग, द्वितीय स्थान दिल्ली संभाग ने प्राप्त किया।
अंडर19 की 500मीटर इनलाइन रोड रेस में प्रथम स्थान गुरुग्राम संभाग, द्वितीय स्थान मुम्बई संभाग, तृतीय स्थान अहमदाबाद संभाग ने प्राप्त किया। अंडर14 की 500मीटर क्वाड रोड रेस में प्रथम स्थान बेंगलुरू संभाग, द्वितीय स्थान जम्मू संभाग, तृतीय स्थान हैदराबाद संभाग ने प्राप्त किया। अंडर17 की 500मीटर क्वाड रोड रेस में प्रथम स्थान बेंगलुरू संभाग, द्वितीय स्थान अहमदाबाद संभाग, तृतीय स्थान चेन्नई संभाग ने प्राप्त किया। अंडर19 की 500मीटर क्वाड रोड रेस में प्रथम स्थान जम्मू संभाग, द्वितीय स्थान जयपुर संभाग, तृतीय स्थान बेंगलुरू संभाग ने प्राप्त किया।
सभी प्रतियोगिताओं के फाइनल मैच कल दिनांक 21.10.2022 को होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *