जानिए,दिल्ली में कहाँ दिखी हरियाली तीज की धूम।

न्यू दिल्ली,न्यूज़ नॉलेज मास्टर(NKM NEWS),देश में तीज के त्योहार की हर जगह धूम है..हर‌ियाली तीज हरियाली तीज का उत्सव श्रावण मास में शुक्ल पक्ष तृतीया को मनाया जाता है। यह उत्सव महिलाओं का उत्सव है। मान्‍यता है कि तीज का व्रत रखने से विवाहित स्त्रियों के पति की उम्र लंबी होती है और अविवाहित लड़कियों को मनचाहा जीवन साथी मिलता है,राजस्थान, हरियाणा, बिहार और उत्तर भारत के कई हिस्सों में इस त्योहार को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है. इस अवसर पर देश की राजधानी दिल्ली के रोहिणी सेक्टर 3 के ग्रैंड उत्सव भवन में हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के बाहरी दिल्ली के पूर्व जिला अध्यक्ष संसार सिंह और उनकी धर्म पत्नी श्रीमती संजना संसार सिंह ने किया।

संजना संसार सिंह उत्तरी दिल्ली नगर निगम के वार्ड 45 की निवर्तमान निगम पार्षद और उद्दान समिति की पूर्व चेयरपर्सन रही हैं।
बीजेपी बाहरी दिल्ली की जिला के पूर्व अध्यक्ष संसार सिंह ने कहा कि

सावन महीने में आने वाले इस त्यौहार का विशेष महत्व है…भारतीय संस्कृति और संस्कारों का पोषण हो…हमारी युवा पीढ़ी अपने जड़ों से जुडी रहे इस सोच के साथ भारतीय जनता पार्टी इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन हर स्तर पर करत रहती है..आज के कार्यक्रम का आयोजन भी हमने इसी आधार पर किया है…फिर इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन से कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का संचार होता है

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर पश्चिम लोकसभा के सांसद श्री उदित राज ने भी अपनी उपस्तिथि दर्ज कराते हुए बहुरंगी बहुआयामी भारतिय संस्कृति की विशेषताओं पर अपने विचार रखे ।
भारतीय संस्कृति की झलक दिखाते इस रंगारंग कार्यक्रम में सैंकड़ो महिलाऐं विशेष रूप से अनीता सैनी,राजेश्वरी जाटव,मोनिका ठाकुर,नीलम मारवाह,रजनी चौहान सुमन , नीतू,विकास खत्री ,जसवंत जाटव, रामकिशोर त्यागी,हरिश्चंद चौहान मृत्युंजय त्यागी,रवि भारद्वाज , भोगेंदर चौधरी , सुभाष और बसन्त लाल आदि कार्यकर्ताओं ने भाग लिया

सावन महीने में आने वाले इस त्यौहार पर झूला झूलने की परम्परा भी है।इस अवसर पर बैंकट हॉल में महिलाओं के झूला झूलने का विशेष इंतज़ाम किया गया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आई महिलाएं झूला झूलती भी दिखाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *