बीजेपी सिख प्रकोष्ठ के दावे को दिल्ली कमेटी सदस्यों ने गुमराहपूर्ण बताया

नई दिल्ली-भारतीय जनता पार्टी सिख प्रकोष्ठ के नेताओं द्वारा बीते दिनों दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव में शिरोमणी अकाली दल से टिकटों में हिस्सेदारी मांगने के मामले में नया मोड़ आ गया है। दरअसल सिख प्रकोष्ठ के नेताओं ने 2017 में हुए कमेटी चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी के कोटे से 5 कमेटी सदस्यों के चुनाव जीतने का दावा किया था।

मीडिया को दी गई जानकारी में भाजपा नेताओं ने निशान सिंह मान, स्वर्ण सिंह बराड़, भूपिन्दर सिंह भुल्लर, आत्मा सिंह लुबाणा एवं कुलवंत सिंह बाठ को भाजपा कोटे से कमेटी सदस्य बताया था। परन्तु इन 5 सदस्यों में से 4 सदस्यों ने आज स्वयं को अकाली दल का वफादार सिपाही बताते हुए उन्हें अकाली दल से सीधी टिकटे मिलने का खुलासा किया है। दिल्ली कमेटी सदस्य निशान सिंह मान, स्वर्ण सिंह बराड़, भूपिन्दर सिंह भुल्लर एवं आत्मा सिंह लुबाणा ने आज मीडिया को जारी ब्यान में स्वयं को अकाली बताते हुए भाजपा नेताओं के दावे को सिरे से खारिज कर दिया है।

उक्त नेताओं का कहना है कि उन्हें टिकटें अकाली दल के कार्यकर्ता होने के चलते पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल एवं दिल्ली ईकाई अध्यक्ष मनजीत सिंह जी.के. द्वारा दी गई थी। भारतीय जनता पार्टी के कोटे या सिफारिश के अधार पर उनको टिकटें मिलने का किया जा रहा दावा गुमराहपूर्ण है। भारतीय जनता पार्टी का गठबंधन अकाली दल के साथ राजनीतिक चुनाव के लिए है, ना कि धार्मिक चुनाव के लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *