विधानसभा में “आप” विधायकों द्वारा दिल्ली लक्ष्मी योजना का बहिष्कार करने के विरूद्ध भाजपा का “आप” के सभी 22 विधायकों के विरुद्ध मोहनलाल गिहारा के संयोजन में प्रदर्शन

नई दिल्ली 10 अगस्त: दिल्ली विधानसभा में महिलाओं के लिए लाई गई — दिल्ली लक्ष्मी योजना — का बहिष्कार करने वाली आम आदमी पार्टी — के सभी 22 विधायकों के घर अथवा आफिस पर आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम का संयोजन प्रदेश महामंत्री श्री मोहनलाल गिहारा ने किया।

नेता प्रतिपक्ष एवं कालकाजी से विधायक सुश्री आतिशी मार्लेना के निवास पर दिल्ली भाजपा महामंत्री श्रीमती योगिता सिंह, मंत्री श्री नरेश वशिष्ठ एवं पूर्व सांसद श्री रमेश बिधूड़ी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशाल रोष प्रदर्शन किया और कहा की खेदपूर्ण है सुश्री आतिशी वैसे तो एक साल से पर खासकर लगभग 6 महीने से तो विधानसभा छोड़ गोवा में घूम रही हैं। एक महिला होते हुए भी उन्होने अपनी पार्टी को दिल्ली लक्ष्मी योजना का विरोध करने दिया।

कोंडली विधायक कुलदीप के आफिस पर मयूर विहार जिलाध्यक्ष श्री विजेन्द्र धामा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती ॠचा पांडेय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

सीमापुरी विधायक वीर सिंह धिंगन के विरोध में दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष श्रीमती सारिका जैन के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।

बाबरपुर विधानसभा विधायक गोपाल राय के विरूद्ध दिल्ली भाजपा मंत्री श्रीमती राज गौतम के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ।

करोलबाग विधायक विशेष रवि के विरूद्ध प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सोना कुमारी एवं पार्षद श्री मनीष चड्ढा के नेतृत्व में विशाल प्रदर्शन हुआ।

देवली विधायक प्रेम चौहान के कार्यालय पर भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री रजत चौधरी के नेतृत्व में विशाल प्रदर्शन।

तुगलकाबाद विधायक सहीराम पहलवान के कार्यालय पर पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष श्री संतोष ओझा के नेतृत्व में हुआ प्रदर्शन।

चांदनी चौक विधायक पुनरदीप सिंह साहनी के कार्यालय निवास के बाहर भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री राजन तिवारी एवं विधानसभा प्रत्याशी रहे श्री सतीश जैन के नेतृत्व में प्रदर्शन हुआ।

गोकुलपर विधायक सुरेंद्र कुमार के कार्यालय पर अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष श्री अनीस अब्बासी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विशाल प्रदर्शन किया।

पटेल नगर के “आप” विधायक के विरूद्ध भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में विशाल प्रदर्शन हुआ।

अम्बेडकर नगर विधायक अजय दत्त के कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेता श्री सत्येन्द्र सिंह के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *