संत नगर, ईस्ट ऑफ कैलाश में राधा नाम संकीर्तन से गूंजा भक्तिमय वातावरण
नई दिल्ली, आषाढ़ मास की अमावस्या के पावन अवसर पर आज संत नगर, ईस्ट ऑफ कैलाश में श्री राधा नाम संकीर्तन का अत्यंत भावपूर्ण आयोजन संपन्न हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान में राधा नाम का रस ऐसा बरसा कि सम्पूर्ण वातावरण भक्तिभाव में डूब गया।

प्रसिद्ध भजन गायक श्री मनीष चौहान, संगतकार श्री दीपेश सुनेगा एवं उनकी संगीतमय टीम ने एक से बढ़कर एक भावविभोर कर देने वाले भजन प्रस्तुत किए। इन“ भजनों को सुनकर भक्त मंत्रमुग्ध हो गए और श्रद्धालुओं ने झूम-झूम कर कीर्तन में भाग लिया।
इस संकीर्तन का आयोजन श्री सनातन धर्म सभा, संत नगर एवं श्री श्याम कृपा मंडल, खारी बावली के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती सोनाली प्रवीण कपूर रहीं, जिन्होंने श्रद्धा, सेवा और समर्पण के साथ संपूर्ण आयोजन को भव्य रूप दिया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जिन्होंने राधा नाम के संकीर्तन में भाग लेकर आत्मिक आनंद की अनुभूति की। भजन, आरती और प्रसाद वितरण के साथ यह दिव्य संध्या भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हुई।

