कांवड़ शिवरात्री की पूर्व संध्या में संत रसराज जी महाराज ने संत नगर ईस्ट आफ कैलाश में किया भव्य श्री सुंदरकांड पाठ

नई दिल्ली 22 जुलाई : श्री हनुमान जी को भगवान शिव की शक्ति का अंश माना जाता है और इसी भाव के साथ आज श्री सनातन धर्म सभा संत नगर ईस्ट आफ कैलाश ने मंदिर में कांवड़ उत्सव की पूर्ण सफलता हेतू श्री सुन्दरकांड पाठ का आयोजन किया।

सांसद श्री प्रवीन खंडेलवाल और विधायक श्रीमती शिखा रोय ने भी सुंदरकांड पाठ में सम्मलित होकर महाराज जी भजनों का आनंद लिया।

संत श्री रसराज जी महाराज ने भव्य संगीतमय श्री सुंदरकांड पाठ किया और श्री शिव जी एवं श्री राम हनुमान को मनमोहक भजन अर्पित किये।

कार्यक्रम संयोजक दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख श्री प्रवीण शंकर कपूर, सनातन धर्म सभा अध्यक्ष श्री सुभाष मल्होत्रा, महामंत्री श्री बी.डी. जैन, मंत्री श्री रवि शर्मा, सह संयोजक श्री सुमित गुप्ता, श्री योगेश गर्ग, श्री विनोद सिंहल, श्री वैभव गुप्ता ने संत श्री रसराज जी महाराज एवं अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत अभिनंदन कर स्मृति चिन्ह भेंट किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *