दिल्ली को कूड़े से आज़ादी” अभियान – आदर्श नगर विधानसभा की प्रिंसेस रोड, मॉडल टाउन पर व्यापक स्वच्छता अभियान

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के स्वच्छ भारत मिशन से प्रेरित होकर तथा दिल्ली की लोकप्रिय मुख्यमंत्री माननीय श्रीमती रेखा गुप्ता जी के “दिल्ली से कूड़े को आज़ादी” के आह्वान पर, आदर्श नगर विधानसभा में विधायक श्री राजकुमार भाटिया जी के नेतृत्व में धीरपुर मंडल भाजपा की टीम द्वारा आज दिनांक 28 अगस्त, 2025 को प्रिंसेस रोड, मॉडल टाउन-III में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया।

इस अभियान में स्थानीय निवासियों, पीडब्ल्यूडी तथा नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। अभियान के अंतर्गत सड़क एवं फुटपाथ पर फैला कूड़ा उठाया गया और आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ बनाया गया। स्थानीय निवासियों ने इस पहल पर हर्ष व्यक्त करते हुए विधायक श्री राजकुमार भाटिया जी का आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर विधायक श्री भाटिया जी ने कहा –

दिल्ली में भाजपा सरकार आने के उपरांत आदर्श नगर विधानसभा की तस्वीर तेजी से बदल रही है। स्वच्छता केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। सभी स्थानीय निवासी, रेहड़ी-पटरी संचालक और आरडब्ल्यूए के सदस्य इस मुहिम का हिस्सा बनें। कोई भी व्यक्ति गंदगी फैलाते पकड़ा जाएगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। हमें यह सुनिश्चित करना है कि कचरा केवल निर्धारित डिब्बों में ही डाला जाए, ताकि क्षेत्र स्वच्छ रहे और बीमारियों से निजात मिले।”

कार्यक्रम में धीरपुर मंडल अध्यक्ष श्रीमती प्रीति गुप्ता, निगम प्रत्याशी श्रीमती नीलम बुद्धिराजा, मंडल महामंत्री श्री अभिषेक शर्मा, शक्ति केंद्र अध्यक्ष श्री मुकेश साहू, श्री गोपाल किशन, श्री राहुल तथा मंडल प्रवक्ता श्री अंकित अग्रवाल सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने श्रमदान किया।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष श्रीमती प्रीति गुप्ता ने कहा –

“स्वच्छता हमारा कर्तव्य भी है और सबसे बड़ा देशभक्ति का कार्य भी।”

मंडल महामंत्री श्री अभिषेक शर्मा ने कहा –

“स्वच्छता कोई एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि जीवन शैली का हिस्सा है। इसे हमें अपने नैतिक आचरण और दैनिक कार्यों में शामिल करना होगा ताकि क्षेत्र हमेशा स्वच्छ और सुरक्षित रहे।”

स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में स्थानीय नागरिकों की सहभागिता ने यह साबित किया कि स्वच्छता केवल सफाई का कार्य नहीं, बल्कि यह हमारे संस्कार, स्वास्थ्य और समाज की असली पहचान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *