दिल्ली भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों के पदाधिकारियों की सूची जारी की, अब प्रदेश कार्यकारिणी के गठन का रास्ता साफ

भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश के 11 संगठनात्मक जिलों के जिला पदाधिकारियों तथा कुछ नए मंडल अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। इन नियुक्तियों के साथ ही अब प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी के गठन का रास्ता भी लगभग साफ हो गया है और प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा भी जल्द होने की संभावना है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार पिछले कई दिनों से संगठनात्मक नियुक्तियों को लेकर लगातार बैठकों का दौर चल रहा था। जिला टीमों के गठन के लिए नियुक्त पर्यवेक्षक अपनी रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा को सौंप चुके थे, जिसके बाद जिलों के पदाधिकारियों की सूची को अंतिम रूप दिया गया।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा एवं वरिष्ठ नेतृत्व की सहमति से 11 संगठनात्मक जिलों के जिला अध्यक्षों ने अपने-अपने जिलों के पदाधिकारियों की सूची विधिवत घोषित कर दी है। वहीं उत्तर बाहरी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और नजफगढ़ संगठनात्मक जिलों की पदाधिकारी सूची जिला अध्यक्षों से चर्चा के बाद जारी की जाएगी। इसके साथ ही कुछ नए मंडल अध्यक्षों की भी घोषणा की गई है।

प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि नई टीम के गठन में महिला सशक्तिकरण को विशेष प्राथमिकता दी गई है। राष्ट्रीय नेतृत्व की प्रतिबद्धता के अनुरूप संगठन में 33 प्रतिशत महिलाओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है तथा युवाओं को भी पर्याप्त अवसर प्रदान किए गए हैं, जिससे संगठन को नई ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता मिलेगी।

उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग के पदाधिकारियों की नियुक्ति में भी सभी संगठनात्मक मानकों का पूरी गंभीरता से पालन किया गया है। नई संगठनात्मक व्यवस्था दिल्ली भाजपा को और अधिक सशक्त बनाएगी तथा जनता के बीच पार्टी की सेवा और जनसंपर्क गतिविधियों को नई गति प्रदान करेगी।

संगठनात्मक जिलों और मंडलों की नियुक्तियां लगभग पूरी होने के बाद भाजपा की संगठनात्मक  राजनीतिक में रुचि रखने वालों की नजर प्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी पर टिकी है, जिसकी घोषणा जल्द किए जाने की संभावना जताई जा रही है।

दिल्ली भाजपा द्वारा जारी पदाधिकारियों की सूची

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *