पीतमपुरा में हर रविवार लगेगा निःशुल्क कानूनी सहायता शिविर, विशेषज्ञ वकील देंगे कानूनी सलाह
नई दिल्ली। पीतमपुरा के भाजपा निगम पार्षद अमित नागपाल द्वारा अपने कार्यालय – 46, AP Market में प्रत्येक रविवार को निःशुल्क कानूनी सहायता शिविर का आयोजन किया जा रहा है । इस शिविर में दिल्ली के जाने-माने अधिवक्ताओं द्वारा विभिन्न कानूनी विवादों और मामलों से संबंधित लोगों को बिना किसी शुल्क के फ्री में कानूनी सलाह उपलब्ध कराई जाएगी।
शिविर का उद्देश्य उन लोगों को कानूनी मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है, जो अपने कानूनी अधिकारों, विवादों अथवा अन्य न्यायिक मामलों को लेकर सलाह लेना चाहते हैं। घर परिवार,जमीन जायदाद उपभोक्ता मामले यां किसी भी तरह के कानूनी विवाद पर आप यहां वकीलों से सलाह ले सकते हैं-

शिविर का समय:
📍 स्थान: निगम पार्षद कार्यालय, 46, AP Market, पीतमपुरा, दिल्ली
📅 प्रत्येक रविवार
⏰ सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक
भाजपा अमित नागपाल ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि जिन भाई-बहनों को किसी भी कानूनी मामले में प्रारंभिक सलाह या मार्गदर्शन की आवश्यकता है, वे निर्धारित समय पर शिविर में पहुंचकर निःशुल्क कानूनी सहायता का लाभ उठाएं।

