MCD चुनाव से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका,निगम में कांग्रेस के कद्दावर नेता मुकेश गोयल AAP में होंगे शामिल।

देशभर में कांग्रेस लगातार सिकुड़ती जा रही है। देश की राजधानी दिल्ली के निगम चुनावों से ठीक पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है । उत्तरी दिल्ली नगर निगम में कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व करने वाले कांग्रेस दल के नेता मुकेश गोयल ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। वह आज आम आदमी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं

जानकारी के मुताबिक दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया अब से कुछ ही देर बाद पार्टी के दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित AAP पार्टी कार्यलय में प्रेसवार्ता करने जा रहे हैं। जिसमे मुकेश गोयल के साथ साथ कांग्रेस पार्टी के कुछ निगम पार्षद कांग्रेस का हाथ छोड़ AAP की झाड़ू थामते नज़र आएंगे। मुकेश गोयल के साथ पूनम बागड़ी व आदर्श नगर से कांग्रेस पार्टी के कई कार्यकर्ता AAP में शामिल होने वाले हैं।
निगम में मुकेश गोयल की गिनती तजुर्बेकार नेताओ में की जाती है। निगम से जुड़े मुद्दों पर मुकेश गोयल की जानकारी का कोई तोड़ नही है। हाउस में तक़रीरों के सामने सत्तापक्ष और मुख्य विपक्षी पार्टी के निगम पार्षद खुद को लाचार पाते हैं। यही वजह है कि मनीष सिसोदिया उन्हें खुद पार्टी की सदस्यता दिलवाने वाले हैं।

कांग्रेस छोड़ने की वजह

मुकेश गोयल उत्तरी दिल्ली नगर निगम में कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व कर रहे । वह पिछले 25 सालों से निगम पार्षद हैं। वह दिल्ली की सियासत में निगम के कद्दावर नेता हैं। पिछले कुछ दिनों से वह कांग्रेस पार्टी में स्वयं को उपेक्षित महसूस कर रहे थे। कांग्रेस पार्टी से इस्तीफे की दूसरी बड़ी वजह है दूसरे वजह कांग्रेस पार्टी का दिल्ली में सिकुड़ता जनाधार है। कांग्रेस पार्टी के अधिकांश नेताओं को लगने लगा है कि अब कांग्रेस पार्टी ने उनका कोई भविष्य नही है। लिहाज़ा वह अब निगम चुनावो से पहले ही विकल्प तलाशते नज़र आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *