उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने अवैध मांस विक्रेताओं के खिलाफ की कार्रवाई, 14 अवैध मांस की दुकानों को किया सील

न्यूज़ नॉलेज मास्ट,रNKM NEWS,आयुक्त श्री संजय गोयल ने बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने आज सभी छह क्षेत्रों शहरी सदर पहाड़गंज क्षेत्र, करोल बाग क्षेत्र, रोहिणी क्षेत्र, केशवपुरम क्षेत्र, सिविल लाइन क्षेत्र और नरेला क्षेत्र में अवैध रूप से खुले मांस विक्रेताओं और अवैध मांस की दुकानों के खिलाफ कठोर कार्यवाई करते हुए 14 दुकानो के सील किया। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा मीट की अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए यह कार्यवाई व छापेमारी की गयी थी। उन्होंने कहा कि अवैध मांस की दुकानों और खुले मांस बेचने वाले विक्रेताओं के खिलाफ अभियान के दौरान, नागरिको के स्वास्थ्य के मद्देनजर अवैध मांस बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए कई वस्तुओं को जब्त किया है।

आयुक्त, श्री संजय गोयल ने बताया कि

उत्तरी दिल्ली नगर निगम द्वारा मांस की अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए आगामी दिनों में भी इस तरह कार्यवाही जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें दिल्ली BJP अध्यक्ष आदेश गुप्ता के घर के बाहर कूड़ा डालेगी आम आदमी पार्टी-दुर्गेश पाठक

सिटी सदर पहाड़गंज क्षेत्र ने 10 अवैध अवैध मांस की दुकानों यानी वार्ड 91 में नबी करीम में 3 मांस की दुकानों, वार्ड 89 में कुरेश नगर में 3 मांस की दुकानों और मिंटो रोड में 4 मांस की दुकानों, वार्ड 88 में शकूर की दांडी स्थित दुकानों को सील किया गया। इसके साथ ही सिटी सदर पहाड़गंज क्षेत्र ने वार्ड 82 में जेजे क्लस्टर दया बस्ती में अवैध मांस विक्रेताओं को हटाया।

यह भी पढ़ें-लाउडस्पीकरों का शोर थमा नही और अब विश्व हिंदू परिषद ने अवैध मज़ारों को हटाने व अपने कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे केस वापिस लेने का दे दिया अल्टीमेटम

नरेला क्षेत्र के सिंघू गांव में 3 अवैध मीट की दुकानों को सील किया गया।

करोलबाग क्षेत्र के वार्ड 93 में छापेमारी के दौरान 59 किलो चिकन और 5 पिंजरे व अन्य सामान जब्त किया गया।

रोहिणी क्षेत्र में एक अवैध मांस की दुकान को सील करने के साथ साइकिल रिक्शा ट्रॉली, दो लोहे के पिंजड़े, तीन पीवीसी ड्रम को भी जब्त किया गया।

केशवपुरम क्षेत्र में वार्ड 74 के वजीरपुर जेजे कॉलोनी में छापेमारी के दौरान 32 जिंदा मुर्गे, 2 बड़े पिंजड़े व अन्य सामान जब्त किया गया। इसके साथ ही खुले में अवैध मांस बेचने के लिए इस्तेमाल होने वाले 5-6 अस्थायी ढांचे को भी निगम द्वारा हटाया गया।

इसके साथ ही सिविल लाइन क्षेत्र में अवैध मांस की बिक्री के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए बंगाली कॉलोनी, झरोदा और संगम विहार में 4 फ्रिज, 3 रेडी, 1 तराजू, 6 लकड़ी के रैक, 11 पिंजरे, बट्टे आदि के साथ 270 किलोग्राम चिकन और 110 किलोग्राम मछली जब्त की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *