प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान केन्द्रीय विद्यालय संगठन ने नई दिल्ली में केन्द्रीय विद्यालय नंबर 1 दिल्ली कैंट में अपनी 51वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता का किया आयोजन

नई दिल्ली(NKM NEWS),विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु दृढ़संकल्प को मन,वचन व कर्म से निभाते हुए विभिन्न शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रमों के आयोजन में सदैव अग्रणी केन्द्रीय विद्यालय संगठन द्वारा 51वीं केन्द्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता 2022-23 का उद्घाटन समारोह दिनांक 17 अक्टूबर 2022 को केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-1,दिल्ली छावनी में आयोजित किया गया

राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन श्री एन आर मुरली, संयुक्त आयुक्त (अकादमिक) केन्द्रीय विद्यालय संगठन मुख्यालय द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में श्रीमती पल्लवी शर्मा, उपायुक्त (अकादमिक) के. वि. सं. मुख्यालय, श्री नगेन्द्र गोयल, उपायुक्त,दिल्ली संभाग, श्री संजीत कुमार, सहायक आयुक्त,श्रीमती शीलबाला सिंह, सहायक आयुक्त, श्रीमती पूनम मलिक, सहायक आयुक्त, श्री ए.एस.रावत, सहायक आयुक्त,दिल्ली संभाग व विभिन्न केन्द्रीय विद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित रहे। श्री नगेंद्र गोयल, उपायुक्त,दिल्ली संभाग द्वारा श्री एन आर मुरली, संयुक्त आयुक्त का स्वागत किया गया।

51वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता 14वर्ष,17वर्ष व 19वर्ष आयु वर्ग के बालकों हेतु दिनांक 17 अक्टूबर 2022 से 21 अक्टूबर 2022 तक आयोजित की जा रही है।इसके अंतर्गत तीरंदाजी, स्केटिंग, लॉन टेनिस, बैडमिंटन,शूटिंग आदि विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन दिल्ली के विभिन्न केन्द्रीय विद्यालयों व स्टेडियम आदि में किया जा रहा है

।इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से बालकों का शारीरिक व मानसिक विकास होगा व फिट इंडिया व खेलो इंडिया जैसे कार्यक्रमों हेतु प्रोत्साहित होंगे। प्रतियोगिताओं में भारत देश के विभिन्न राज्यों के बालक भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *