दिल्ली प्रदेश भारतीय मजदूर संघ के नव निर्वाचित कार्यकारिणी का नई दिल्ली जिला कार्यकर्ता मिलन समारोह में हुआ स्वागत

संदीप शर्मा

भारतीय मजदूर संघ की नई दिल्ली जिला का कार्यकर्ता सम्मेलन BSNL के सी.टी.ओ सभागार, जनपथ पर हुआ । इस कार्यकर्ता मिलन समारोह में नई दिल्ली जिला की विभिन्न यूनियनों  पदाधिकारियो ने भाग लिया।

गौर तलब है कि भारतीय मजदूर संघ दिल्ली प्रदेश का  त्रिवार्षिक अधिवेशन 27 व 28 जनवरी को गांधी स्मृति राजघाट पर संपन्न हुआ  ।  इसी दो दिवसीय अधिवेशन में दिल्ली प्रदेश की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ था । आज के इस कार्यकर्ता मिलन समारोह में दिल्ली प्रदेश भारतीय मजदूर संघ के नव निर्वाचित नई कार्यकारिणी का परिचय भी हुआ। नई दिल्ली जिला की विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारियों ने दिल्ली प्रदेश की नवनिर्वाचित भारतीय मजदूर संघ दिल्ली प्रदेश की अध्यक्षा इंदु जी,  प्रदेश महामंत्री डॉक्टर दीपेंद्र चाहर, उपाध्यक्ष विजय मल्लाह व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बी.एस. भाटी का स्वागत किया ।

बता दे कि इस दो दिवसीय अधिवेशन में निर्णय भी लिया गया था कि दिल्ली प्रदेश के सभी जिलों का कार्यकर्ता मिलन समारोह आयोजित किया जाए ताकि सभी कार्यकर्ताओं का आपस में परिचय हो सके । इसी संबंध में नई दिल्ली जिले का कार्यकर्ता मिलन समारोह में जुटे तमाम यूनियनों के पदाधिकारियों की आपस मे भेंट हुई । 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *