MCD वार्ड 48 में तीज महोत्सव का भव्य आयोजन, पीरा गढ़ी के ऑलिवर बैंक्वेट हॉल में लगे मेले में जुटी भारी भीड़ और दिल्ली के कई सियासी दिग्गज
नारी सशक्तिकरण, संस्कृति और सौंदर्य का संगम बना कार्यक्रम
नई दिल्ली, 20 जुलाई — गुरु हरकिशन नगर वार्ड-48 की निगम पार्षदा मोनिका गोयल द्वारा पीरा गढ़ी स्थित ऑलिवर बैंक्वेट हॉल में तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस रंगारंग कार्यक्रम में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक झलक और महिलाओं के उत्साह की त्रिवेणी देखने को मिली।


इस अवसर पर उत्तर-पश्चिम दिल्ली से सांसद श्री योगेंद्र चंदोलिया, दिल्ली भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री विष्णु मित्तल, भाजपा बाहरी जिला अध्यक्ष श्री रामचंद्र चावरिया, प्रमुख समाजसेवी लायन रामगोपाल गोयल, सुमन गुप्ता, लता मलिक, मीनाक्षी पुनियानी, रेनू गुप्ता, सुगंधा सेठी, प्रीति जैन, मीरा अग्रवाल, रजनी चौहान, संजय त्यागी, वर्धमान ज्वैलर्स, उद्योग नगर एसोसिएशन, सरवन यादव, सुनील कुमार, सुभाष किठाणिया, तेजराज सिंघल, सुरेश गुप्ता सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।


‘आस – एक विश्वास’ स्किल डेवेलपमेंट संस्था की महिला टीम ने इस कार्यक्रम की तैयारियों में दो महीने से जुटकर उसे एक भव्य रूप दिया।
कार्यक्रम में महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जैसे –

तीज क्वीन प्रतियोगिता, मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता, डांस और सिंगिंग परफॉर्मेंस, टेलेंट शो, धार्मिक प्रश्नोत्तरी (क्विज), एक्टिंग और झूला फोटो शूट, खेल गतिविधियां, और डीजे डांस आदि।
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, वहीं हर प्रतिभागी महिला को स्मृति चिन्ह भेंट स्वरूप प्रदान किया गया।

खास बात यह रही कि कार्यक्रम में आए सभी मेहमानों और महिलाओं के लिए स्वादिष्ट दोपहर के भोजन का आयोजन किया गया, जिसमें चाट-पापड़ी, गोलगप्पे, और अन्य विभिन्न प्रकार के स्नैक्स एवं पारंपरिक व्यंजन परोसे गए, जिनका महिलाओं ने भरपूर आनंद लिया।

कार्यक्रम संयोजिका निगम पार्षदा मोनिका गोयल ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा,
” आगे बढ़ें।”
तीज महज एक पर्व नहीं, बल्कि महिलाओं के आत्मसम्मान, प्रेम, सौंदर्य और आध्यात्मिक शक्ति का प्रतीक है। यह पर्व शिव-पार्वती और राधा-कृष्ण जैसे आदर्श रिश्तों की प्रेरणा देता है। मैं हर वर्ष इस आयोजन के माध्यम से महिलाओं को एक खुला मंच देने का प्रयास करती हूं, जहां वे अपने अंदर छिपी प्रतिभा को प्रकट कर सकें और आत्मविश्वास के साथ
सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने अपने संबोधन में कहा,
“तीज जैसे पारंपरिक पर्व नारी शक्ति की सांस्कृतिक अभिव्यक्ति हैं। मोनिका गोयल ने न केवल इस परंपरा को जीवित रखा है, बल्कि हर साल इसे एक नई ऊंचाई पर पहुंचाकर महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य भी किया है। यह आयोजन महिला सशक्तिकरण, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक जागरूकता का उत्कृष्ट उदाहरण है।”
भाजपा प्रदेश महामंत्री विष्णु मित्तल ने भी आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि,
“मोनिका गोयल का प्रयास प्रशंसनीय है। हर वर्ष वे जिस समर्पण से तीज महोत्सव का आयोजन करती हैं, वह समाज में एक सकारात्मक संदेश देता है। उनके नेतृत्व में यह आयोजन दिल्ली के सांस्कृतिक आयोजनों की एक मिसाल बन चुका है।”
भाजपा बाहरी जिला अध्यक्ष रामचंद्र सांवरिया ने कहा कि,
“ऐसे आयोजन हमारी सभ्यता और विरासत को अगली पीढ़ी तक पहुँचाने का माध्यम हैं। युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ने के लिए तीज जैसे पर्व अत्यंत उपयोगी हैं।”
कार्यक्रम का समापन रंग-बिरंगे सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सामूहिक नृत्य के साथ हुआ, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और दिन को यादगार बना दिया।

