स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ज़म ज़म फाउन्डेशन ने डॉक्टरों और पत्रकारों को विकसित भारत सम्मान 2025 से किया सम्मानित

स्वतन्त्रता दिवस के उपलक्ष्य में ज़म ज़म फाउन्डेशन ने आज हिन्दूराव अस्पताल के डॉ. पासी आडिटोरियम में वरिष्ठ डॉक्टरों एवं पत्रकारों को विकसित भारत सम्मान 2025 से सम्मानित किया
इस अवसर पर तिमारपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री सूर्य प्रकाश खत्री नार्थ एमसीडी मेडिकल कॉलेज के डीन श्री विनय कुमार तिवारी ज़म ज़म फाउन्डेशन के प्रमुख संरक्षक श्री योगेन्द्र सिंह मान अध्यक्ष शमीम अहमद खान उपाध्यक्ष ममता आनन्द, श्री दीपक चौपड़ा, मौहम्मद अनवार सचिव मौहम्मद अज़हर कोषाध्यक्ष ज़हीर आलम आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे

इस अवसर पर विधायक श्री सूर्य प्रकाश खत्री ने कहा की उत्तरी दिल्ली में कोई भी बड़ा अस्पताल नही है ऐसे में दिल्ली सरकार से आग्रह करके राजन बाबू टीबी अस्पताल में खाली पड़ी जगह पर मेडिकल कॉलेज को शिफ्ट करने का प्रयास करेंगे ताकि मेडिकल कॉलेज में सीटें भी बड़ाई जा सके और उत्तरी दिल्ली को एक बड़ा अस्पताल मिल जाएं इसके लिए भी प्रयास किया जाएगा

श्री योगेन्द्र सिंह मान ने बताया कि ज़म ज़म फाउन्डेशन ने समाज और मानव सेवा करने वाले 45 डॉक्टरों और 25 पत्रकारों को विकसित भारत सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया
ज़म ज़म फाउन्डेशन के अध्यक्ष शमीम अहमद खान ने बताया कि विकसित भारत सम्मान समारोह में आएं सभी लोगों का तिरंगा पटका पहनाकर सम्मान भी किया गया

इस अवसर पर भाजपा मल्का गंज मण्डल के अध्यक्ष श्री नितिन गुप्ता जपाध्यक्ष श्री चन्दर प्रकाश प्रजापति महामंत्री श्री भारत भूषण मंत्री श्री दिनेश सोनकर व श्री सूरज जैन कोषाध्यक्ष श्री मुकेश जैन सहित श्री नीलू सोनकर श्री सतीश कोहली श्री ब्रजमोहन प्रजापति श्री मेहर सिंह श्री विश्राम सिंह श्रीमती वैशाली गुप्ता श्रीमती सुदेश बख्शी श्रीमती पूजा ठुकराल श्रीमती इंदु शर्मा श्रीमती मानसी आनन्द श्री जसप्रीत सिंह मौहम्मद कामिल मौहम्मद क़ादिर शहज़ाद अहमद इक़बाल चौधरी श्री अमित आनन्द श्री मनोज आनन्द आदि भी उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *