दिल्ली को कूड़े से आज़ादी- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की  निगम नेताओं व कमिश्नर से अहम बैठक को लेकर आ रही यह बड़ी खबर

संदीप शर्मा

दिल्ली में कूड़े के पहाड़ को खत्म करने और राजधानी को साफ-सुथरा बनाने को लेकर आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्यमंत्री  रेखा गुप्ता और कैबिनेट मंत्री आशीष सूद के साथ-साथ मेयर राजा इक़बाल सिंह, नेता सदन प्रवेश वाही, स्टैंडिंग कमेटी चेयरमैन सत्या शर्मा और एमसीडी कमिश्नर अश्विनी कुमार मौजूद रहे।

बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, जिनमें प्रमुख रूप से –

⬛ दिल्ली को कूड़े के पहाड़ से आज़ाद कराने की रणनीति

⬛ 4 नए **वेस्ट-टू-एनर्जी (WTE) प्लांट्स** की स्थापना

⬛ मौजूदा कूड़े प्रबंधन प्रणाली को मज़बूत करना

⬛ निगम की फंड पोज़ीशन और वित्तीय स्थिति पर समीक्षा

बैठक में यह तय किया गया कि दिल्ली में कूड़े के निपटारे के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे और वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट्स को प्राथमिकता के आधार पर शुरू किया जाएगा, ताकि आने वाले वर्षों में राजधानी को कूड़े से पूरी तरह मुक्त किया जा सके।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने “कूड़े से आज़ादी अभियान” की शुरुआत की थी, जिसके अंतर्गत दिल्ली को कचरे के पहाड़ और गंदगी की समस्या से मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। यह अभियान निरंतर जारी है और इसके तहत कई कदम उठाए जा रहे हैं। आज की बैठक भी उसी दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। किसी भी अभियान को ज़मीन पर उतारने के लिए साधनों संसाधनों की ज़रूरत होती है, वहीं निगम की वित्तिय स्थिति व कर्मचारियों की कमी किसी से छिपी हुई नही है । ऐसे में निगम की मौजूदा स्थिति को बेहतर किए जाने को लेकर सरकार क्या कदम उठाती है,देखना होगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *