छह वर्षीय बच्चे पर हमले के बाद विजय गोयल ने कुत्ता-प्रेमियों को घेरा” सरकार और निगम से भी सवाल

पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने प्रेमनगर में छह वर्षीय बच्चे का कान काटने वाली कुत्ते की घटना पर गहरी नाराज़गी जताते हुए एक बार फिर तथाकथित कुत्ता-प्रेमियों को कटघरे में खड़ा किया।

विजय गोयल ने कहा कि

दिल्ली में लगातार ऐसी घटनाएँ सामने आ रही हैं। आम नागरिक बार-बार नगर निगम और सरकार से आवारा कुत्तों की समस्या की शिकायत करते हैं, लेकिन सड़कों पर कुत्तों को खाना खिलाने वालों के दबाव के चलते सरकारें कोई कठोर कदम नहीं उठा पा रही हैं।

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट और केंद्र सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि राज्य सरकारें कुत्ते के काटने के मामलों में पीड़ितों को तुरंत और उचित मुआवजा प्रदान करें।

गोयल ने चिंता व्यक्त की कि सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद कुछ समूह सड़कों पर आवारा कुत्तों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे आवश्यक कार्रवाई प्रभावित हो रही है।

गोयल ने कहा कि “आज स्थिति यह हो गई है कि लोग अपने घरों में कैद होकर रह गए हैं, जबकि कुत्ते सड़कों पर स्वतंत्र रूप से घूम रहे हैं। यह बेहद गंभीर स्थिति है और सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि आवारा कुत्तों की जिम्मेदारी आखिर किसकी है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *