CCL 2026 का भव्य आगाज़: भोजपुरी दबंग्स ने तेलुगू वॉरियर्स को 41 रन से हराया
नई दिल्ली/विशाखापत्तनम,16 जनवरी से सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग (CCL) 2026 का राष्ट्र स्तरीय खेल उत्सव शुरू हो चुका है। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में खेले गए पहले मुकाबले में भोजपुरी दबंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तेलुगू वॉरियर्स को 41 रन से हराकर अगले चरण में जगह बना ली है।
टॉस जीतकर तेलुगू वॉरियर्स ने पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया। बल्लेबाज़ी करते हुए भोजपुरी दबंग्स ने निर्धारित ओवरों में 155 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। टीम की ओर से असगर खान ने 58 रन, आदित्य ओझा ने 23 रन बनाए, जबकि प्रवेशलाल यादव ने अहम योगदान दिया। विकेट के पीछे अंशुमान सिंह की कीपिंग भी काबिले-तारीफ रही।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी तेलुगू वॉरियर्स की टीम मनोज तिवारी की घातक गेंदबाज़ी के सामने टिक नहीं सकी और पूरी टीम 114 रन पर सिमट गई। मनोज Lavkar ने 4 ओवर में 16 रन देकर 3 विकेट झटके, जिसके लिए उन्हें बेस्ट बॉलर और मैन ऑफ द मैच चुना गया।

वहीं, निरहुआ को उनके जोशीले प्रदर्शन के लिए एंटरटेनर ऑफ द मैच का खिताब मिला।
अगला मुकाबला 24 जनवरी 2026 को कोयम्बटूर में खेला जाएगा।

गौरतलब है कि CCL, IPL की तर्ज़ पर आयोजित होने वाला एक लोकप्रिय क्रिकेट इवेंट है, जिसका यह 13वां सीज़न है। यह टूर्नामेंट 16 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक चलेगा और इसका लाइव प्रसारण Jio Hotstar पर किया जा रहा है।

CCL में देश की कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं—
बॉलीवुड, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, पंजाबी, मलयालम, बंगाली और भोजपुरी।
इस लीग की खास बात यह है कि इसमें वही खिलाड़ी भाग लेते हैं जो अपनी-अपनी भाषा की फ़िल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं।
करीब 32 करोड़ लोगों की भाषा भोजपुरी का प्रतिनिधित्व करने वाली भोजपुरी दबंग्स टीम के कप्तान मनोज तिवारी हैं। यह भाषा न सिर्फ उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में बल्कि मॉरीशस, सूरीनाम, फिजी, त्रिनिदाद-टोबैगो जैसे देशों में भी बोली जाती है।
2026 से सान्विका फिल्म्स (Saanvika Films) भोजपुरी दबंग्स की ओनर है।
CCL के प्रमुख उद्देश्य
- खेलेगा इंडिया तो खिलेगा
- Know Your Nation
- National Integration
- To help Needy people
- हम फिट तो इंडिया फिट

