माघ मेला प्रयागराज में पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास का 48वाँ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं भक्तमाल कथा का भव्य आयोजन: डॉ. राकेश मिश्र
नौ वर्षों से निरंतर सेवा का संकल्प दद्दा जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि :आशीष गौतम जी
डॉ. राकेश मिश्र श्रवण कुमार की तरह कर रहे सेवा कार्य प्रेरणादायी : प्रेम शुक्ला(राष्ट्रीय प्रवक्ता, भाजपा)
339 साधु-संतों का नेत्र परीक्षण, 268 को निःशुल्क चश्मे वितरित: घनश्याम पांडे जी
267 मरीजों का कान परीक्षण, 159 को मिले निःशुल्क श्रवण यंत्र:
सतना/दिल्ली/प्रयागराज। माघ मेला प्रयागराज में पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा पं. गणेश प्रसाद मिश्र जी एवं श्रीमती शांति मिश्र जी की पुण्य स्मृति में 48वाँ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं भक्तमाल कथा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ न्यास अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र द्वारा दद्दा जी एवं बाई के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर “नर सेवा ही नारायण सेवा” के भाव से निरंतर सेवा का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में दिव्य प्रेम सेवा मिशन (हरिद्वार) के संस्थापक श्री आशीष गौतम जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री श्री शिवाकांत ओझा जी, पूर्व विधायक श्री उदयभान करवरिया जी, प्रयागराज के महापौर श्री गणेश केसरवानी जी एवं श्री दिलीप चौरसिया जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। श्रद्धालुओं, कल्पवासियों एवं आम नागरिकों की बड़ी संख्या में सहभागिता से आयोजन स्थल भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।
भक्तमाल कथा के दूसरे दिन भावविभोर हुए श्रद्धालु: धर्मेंद्र दुबे जी
भक्तमाल कथा के दूसरे दिन पं. राहुल कृष्ण शास्त्री जी ने अपनी मधुर, ओजस्वी एवं भावपूर्ण कथा प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। उनके प्रवचनों से पंडाल में भक्ति, सेवा और संस्कारों का वातावरण बना रहा।

इस अवसर पर डॉ. राकेश मिश्र, श्रीमती प्रमिला मिश्र, संकल्प मिश्र एवं श्रीमती मालती मिश्र द्वारा पं. राहुल कृष्ण शास्त्री जी सहित विशिष्ट अतिथियों को अंगवस्त्र पहनाकर तथा माँ अन्नपूर्णा एवं भगवान धन्वंतरि जी का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
डॉ. राकेश मिश्र श्रवण कुमार की तरह कर रहे सेवा कार्य प्रेरणादायी : प्रेम शुक्ला(राष्ट्रीय प्रवक्ता, भाजपा)
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री प्रेम शुक्ला जी ने डॉ. राकेश मिश्र द्वारा किए जा रहे सेवा अभियानों की सराहना करते हुए कहा कि यह वास्तविक मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य और सेवा पहुँचाने का यह प्रयास हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।माघ मेला में 48 वॉं स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर ग़रीबों की सेवा प्रेरणा दायी है ।
नेत्र परीक्षण शिविर में 268 को मिले निःशुल्क चश्मे
नेत्र परीक्षण प्रभारी रमेश कुमार ओझा ने बताया कि शिविर में 339 साधु-संतों एवं महंतों का नेत्र परीक्षण किया गया, जिनमें से 268 मरीजों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। यह परीक्षण सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय, जानकी कुंड, चित्रकूट (सतना, मध्यप्रदेश) के अनुभवी चिकित्सकों द्वारा किया गया। साथ ही जरूरतमंद रोगियों को निःशुल्क दवाइयाँ भी प्रदान की गईं।
कान परीक्षण शिविर में 159 को मिले श्रवण यंत्र:
कान परीक्षण प्रभारी विवेक स्वरूप ने जानकारी दी कि एल्पस इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड, नई दिल्ली की विशेषज्ञ चिकित्सक टीम द्वारा 267 मरीजों का परीक्षण किया गया, जिनमें से 159 मरीजों को निःशुल्क श्रवण यंत्र प्रदान किए गए।
माघ मेला में विशेष उपलब्धियों वाले सेवा कर्मियों का सम्मान: संकल्प मिश्र (एडवोकेट)
न्यास द्वारा माघ मेला क्षेत्र में सेवा दे रहे स्वच्छता कर्मी, विद्युत विभाग, पेयजल व्यवस्था, शौचालय निर्माण, पंडाल एवं अन्य व्यवस्थाओं से जुड़े महिला-पुरुष कर्मियों को उनके उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए शाल, टी-शर्ट, साड़ियाँ, अंगवस्त्र, कैलेंडर एवं नगद राशि भेंट कर सम्मानित किया गया। इस सम्मान से सेवा कर्मियों में उत्साह एवं आत्मबल का संचार हुआ।
नौ वर्षों से निरंतर सेवा का संकल्प दद्दा जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि :आशीष गौतम जी
पूज्य गणेश प्रसाद मिश्र जी को याद करते हुये उन्होंने कहा कि हमको दद्दा जी ने महोबा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्वयं सेवक बनाया। न्यास अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र ने बताया कि पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास विगत नौ वर्षों से माघ मेला प्रयागराज में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करता आ रहा है। न्यास का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य एवं सेवा पहुँचाना है। उन्होंने शिविर के सफल आयोजन हेतु सभी चिकित्सकों, पदाधिकारियों, स्वयंसेवकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
इनकी रही उपस्थिति:
श्री आशीष गौतम जी, श्री प्रेम शुक्ला जी, श्री शिवाकांत ओझा जी, श्री उदयभान करवरिया जी, श्री गणेश केसरवानी जी, श्री दिलीप चौरसिया जी, पं. घनश्याम पांडे जी, विवेक स्वरूप जी, संजय कुमार मिश्रा, पंकज त्रिपाठी, राम बाबू, आशीष गौतम, रवि श्रीवास्तव, सनी सिंह, उमेश चंदेल, जिला मुक्केबाजी संघ अध्यक्ष सत्यम शुक्ला, सचिव मनीष जैसवाल, दीपक राजपूत, आशीष कुमार, बृजेश केसरवानी, आशुतोष ओझा, आनंद जैसवाल, विनय यादव, विवेक यादव, पिंटू अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में बॉक्सिंग फेडरेशन के पदाधिकारी, न्यास के कार्यकर्ता, श्रद्धालु एवं भक्तजन उपस्थित रहे।

