बिहार की बेटी ने बढ़ाया मानबनी -डॉ दर्शनी प्रिय एकमत से एलुमनाई एसोसिएशन ऑफ जेएनयू की संयुक्त सचिव निर्वाचित

नयी दिल्ली, 14 जून को जेएनयू के एलुमनाई एसोसिएशन के चुनाव के नतीजें आ गए है।नतीज़ों विश्वविद्यालय सहित समूचे देश को चौंका दिया है। भारी जीत के बाद नई कार्यकारिणी गठित हुई। कहते है एक सकारात्मक सोच ही किसी विश्वविद्यालय और राष्ट्र को आगे लेकर जाती हैं। इसकी बानगी जवाहलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के एल्युमनी एसोसिएशन ऑफ़ जेएनयू (AAJ) की नयी कार्यकारिणी के लिए हुए चुनाव के दौरान जे एन यू के वर्तमान और पूर्व विद्यार्थियों, प्राध्यापकों ने एक नए पैनल को नया आकार देकर साबित किया।

विस्वा पैनल ने भारी मतों से जीत दर्ज की। देश की जानी मानी पत्रकार और लेखिका डॉ दर्शनी प्रिय ने संयुक्त सचिव पद पर निर्विरोध जीत दर्ज की। डॉ दर्शनी लंबे समय से जेएनयू के छात्रों के अधिकारों के लिए एक समर्पित एक कार्यकर्ता रही है। साल 2018 में जेएनयू से पीएचडी धारक डॉ दर्शनी ने लेखिका और पत्रकार के रूप में अपना करियर शुरू किया और जेएनयू की ज्ञान, सेवा और संघर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाया। चाहे छात्रों के जनकल्याण का मुद्दा हो, या एलुमिनाई सदस्यों के कल्याण का विषय हो, परिसर में छात्रों को सुविधाएं देने की बात हो या सदस्यों को एकजुट करने का विषय हो डॉक्टर दर्शनी ने प्रत्येक मोर्चे पर एक निर्णायक भूमिका निभाई। यही वजह है कि अल्युमिनियम संगठन के संयुक्त सचिव पद पर उन्हें निर्विरोध चुन लिया गया। यह एक बड़ी ऐतिहासिक घटना है। यह उनके सरल,समर्पित और संयमित व्यक्तित्व का ही परिचय है कि उन्हें जेएनयू के एलुमनाई का स्नेह और सम्मान एकमत से मिला। नई कार्यकारिणी में एक संयुक्त स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *