आप नेता हुआ निर्वस्त्र,भाजपा ने केजरीवाल से की निष्कासन  की मांग

नई दिल्ली 21 सितम्बर : अक्सर नेताओं पर लोग नंगई पर उतरने का जुमला बोलते दिखाई देते हैं । दिल्ली के एक पूर्व विधायक व AAP नेता ने इसे चरितार्थ कर दिखाया है । राजौरी गार्डन विधानसभा के खयाला क्षेत्र में चंदेला परिवार का दबदबा एक लंबे अर्से तक रहा है । इस परिवार पर कई सरकारी ज़मीनों पर कब्जे के भी आरोप है । सरकारी जमीन पर कब्जा छुड़वाने गए अधिकारियों से पहले  विधायक दया नंद चंदेला ने दुर्व्यवहार किया व फिर निर्वस्त्र होकर विरोध किया । भारतीय जनता पार्टी ने अशिष्ट व्यवहार पर AAP पार्टी से कड़ी आपत्ति जताई।

भाजपा प्रवक्ता  प्रवीण शंकर कपूर ने आम आदमी पार्टी के नेता एवं पूर्व विधायक दयानंद चंदेला द्वारा दिल्ली सरकार के डयूसिब  विभाग की जमीन एवं भवन पर वर्षों से जमाये कब्जे को बचाने के लिए किये अशिष्ट एवं अभद्र व्यवहार की कड़ी निंदा की है और मांग की है “आप” नेता अरविंद केजरीवाल एवं सौरभ भारद्वाज उनको तुरंत “आप” से बर्खास्त करें।

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा है कि राजौरी गार्डन विधानसभा एवं खयाला क्षेत्र का चंदेला परिवार ने लम्बे समय तक जनप्रतिनिधित्व किया है और इस दौरान इस क्षेत्र में इनकी काफी सम्पति भी बढ़ी बताई जाती है।

चंदेला परिवार के विधायक काल में खयाला कब्रिस्तान के पास स्थित डयूसिब विभाग की भूमी पर बाढ़ एवं सिंचाई विभाग द्वारा चौपाल का निर्माण हुआ और अपने परिवार के जनप्रतिनिधित्व काल का लाभ उठाते हुए पूर्व विधायक दयानंद चंदेला ने इस चौपाल पर अपना कब्जा जमा लिया।

हाल ही में दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने इस क्षेत्र में आयुष्मान अरोगय मंदिर खोलने के लिए सरकारी सम्पति ढूंढनी शुरू की तो खयाला की यह डयूसिब विभाग भूमी पर बनी चौपाल चिन्हित हुई पर पूर्व विधायक चंदेला ने इसका विरोध शुरू कर दिया। वहां एक हलवाई कारखाना चलता भी पाया गया।

लम्बी स्वामित्व पुष्टि के बाद आज डयूसिब विभाग एवं दिल्ली पुलिस का दल जब खयाला स्थित इस चौपाल का कब्जा लेने पहुंचे तो पूर्व विधायक चंदेला ने अंदर से गेट पर ताला लगा लिया और जब सरकारी दल ने गेट काटने की कोशिश की तो उन पर अंदर से डंडे से हमला किया।

जब डंडे से हमले के बाद भी सरकारी दल ने कार्रवाई जारी रखी तो पूर्व विधायक दयानंद चंदेला निर्वस्त्र हो गये और उनकी सरकारी सम्पति पर कब्जा करने की इच्छा जगजाहिर हो गई।

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा है कि जिस तरह पूर्व विधायक दयानंद चंदेला ने डयूसिब विभाग की चौपाल पर कब्जा करने के लिए मारपीट की और निर्वस्त्र हुए उसने दिल्ली की पूरी राजनीतिक बिरादरी को शर्मसार किया है और उन अब उन पर कानूनी कार्रवाई आवश्यक है।

प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि राजौरी गार्डन की गार्डन की जनता चाहती है कि क्षेत्र में अविलम्ब आयुष्मान आरोग्य मंदिर खुले और पूर्व विधायक का इसे बाधित करना निंदनीय है।

राजौरी गार्डन की जनता चाहती है कि आम आदमी पार्टी अविलम्ब दयानंद चंदेला एवं उनके परिवार को “आप” से बर्खास्त करे और उन पर ड्युसूब विभाग चौपाल भवन पर कब्जा करने के लिए कानूनी कार्रवाई हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *