‘RSS@100 – एक सदी संकल्प की’ पुस्तक पर पीतमपुरा में होगी विशेष परिचर्चा
संघ के विचार, राष्ट्र निर्माण और सांस्कृतिक चेतना पर होगा मंथन
“हम – एक नई शुरुआत” संस्था द्वारा ‘RSS@100 – एक सदी संकल्प की’ पुस्तक पर एक विशेष परिचर्चा का आयोजन
शनिवार, 1 अगस्त 2026 को
सायं 6:45 बजे
भारत विकास परिषद भवन,
बीडी ब्लॉक, पीतमपुरा में किया जा रहा है।

यह पुस्तक श्री श्याम जाजू जी एवं श्री अनुपम त्रिवेदी जी द्वारा लिखित है, जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षों की विचार यात्रा, संगठनात्मक विकास एवं राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका का विस्तृत वर्णन किया गया है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली सरकार के मंत्री श्री रविंद्र इंद्रराज जी, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री श्याम जाजू जी तथा भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री सुरेश जैन जी उपस्थित रहेंगे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री अजय खटाना जी (जिला अध्यक्ष) एवं श्री योगेश अत्रेये जी (जिला प्रभारी) सहित केशवपुरम ज़ोन के सभी निगम पार्षद भी कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
अति विशिष्ट अतिथियों में श्री राजकुमार भाटिया जी (विधायक), श्री अशोक देवराहा जी (विधायक), श्री श्याम शर्मा जी (विधायक), राष्ट्रीय कवि श्री गजेंद्र सोलंकी जी, श्री राजेश भाटिया जी तथा श्री तिलक राज कटारिया जी अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
इस परिचर्चा का आयोजन “हम – एक नई शुरुआत” संस्था की अध्यक्ष डॉ. विभा नागपाल के नेतृत्व में किया जा रहा है। संस्था विगत कई वर्षों से निर्धन एवं जरूरतमंद परिवारों के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सेवा तथा जनजागरण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। संस्था का उद्देश्य समाज में सेवा, संस्कार, सामाजिक समरसता एवं राष्ट्रभावना को सशक्त करना है।
डॉ. विभा नागपाल ने कहा कि वर्तमान समय में समाज को जागरूक, संगठित एवं संस्कारित बनाने के लिए ऐसी विचार गोष्ठियों की अत्यंत आवश्यकता है। कोई भी राष्ट्र तभी सशक्त बन सकता है जब उसकी संस्कृति मजबूत हो और उसकी युवा पीढ़ी संस्कारों से समृद्ध हो। इसी उद्देश्य को लेकर संस्था समय-समय पर ऐसे बौद्धिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. अमित नागपाल ने सभी सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक एवं राष्ट्रहित में रुचि रखने वाले नागरिकों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस विचारपूर्ण परिचर्चा का लाभ उठाएं। यदि कोई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इतिहास, विचार और योगदान को समझना चाहता है, तो यह परिचर्चा उसके लिए एक उत्कृष्ट अवसर है।
सभी प्रबुद्ध नागरिकों एवं मीडिया बंधुओं से सादर अनुरोध है कि कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान कर इसे सफल बनाएं।

