नई दुनिया फाउंडेशन द्वारा मीडिया फॉर यूनिटी अवार्ड्स 2026 का भव्य आयोजन -12 पत्रकार, लेखक, रंगकर्मी सम्मानित
नई दिल्ली- राजधानी में बीती 18 अप्रैल को प्रतिष्ठित नई दुनिया फाउंडेशन द्वारा मीडिया फॉर यूनिटी अवार्ड्स 2026 का आयोजन किया गया। इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित इस गरिमामय समारोह में देश के 12 प्रमुख पत्रकारों, लेखकों, फिल्मकारों और रंगकर्मियों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जिम्मेदार, निष्पक्ष और जनपक्षीय पत्रकारिता को बढ़ावा देना रहा।
अवार्ड वितरण जस्टिस हृषिकेश रॉय, शशि थरूर और राजीव शुक्ला ने संयुक्त रूप से किया।
इन्होंने नीरजा चौधरी, डॉ.पुरुषोत्तम अग्रवाल, विवेक शुक्ला, अरविंद गौड़, जिया उस सलाम, संदीप चौधरी, सौरभ शुक्ला, मंजुल,सुधीर मिश्रा वगैरह को सम्मानित किया।

इन सभी को उनके क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य और सामाजिक सरोकारों को उठाने के लिए सराहा गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लेखक, पत्रकार, शिक्षाविद और बुद्धिजीवी उपस्थित रहे, जिससे यह आयोजन विचार-विमर्श का महत्वपूर्ण मंच बन गया। इस अवसर पर जस्टिस रॉय और अवार्ड जूरी के अध्यक्ष, पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एस.वाई. कुरैशी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए स्वतंत्र और निडर पत्रकारिता अनिवार्य है। उन्होंने मीडिया से सत्य और तथ्य आधारित रिपोर्टिंग पर जोर देने की अपील की।
नई दुनिया फाउंडेशन की तरफ से पूर्व सांसद ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ईमानदार और निर्भीक पत्रकारिता को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे आयोजनों की परंपरा जारी रहेगी। यह समारोह मीडिया की एकता, पारदर्शिता और सामाजिक जिम्मेदारी को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।
