कनॉट प्लेस में नारी शक्ति वंदन बिल के समर्थन में BJP की महिला बाइक यात्रा एवं बनाई गई मानव श्रृंखला
नई दिल्ली बांसुरी स्वराज की उपस्थिति में आज दिल्ली कनॉट प्लेस में नारी शक्ति वंदन बिल के समर्थन में महिला बाइक यात्रा निकाली गई और उसके बाद मानव श्रृंखला बनाई गई।

महिला बाइक यात्रा रैली के दौरान हजारों की संख्या में आई लड़कियों एवं महिलाओं ने एक मानव श्रृंखला बनाकर महिला आरक्षण का उद्घोष किया। साथ ही बाइक पर कनॉट प्लेस इनर सर्कल का एक चक्कर लगाकर सबने अपने हस्ताक्षर कर इस बिल को पास करने के लिए अपना समर्थन दिया।

इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती योगिता सिंह, एन.डी.एम.सी. सदस्य श्रीमती सरिता तोमर, मीडिया रिलेशन प्रमुख श्री विक्रम मित्तल, युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री रोहित चहल, प्रदेश युवा मोर्चा महामंत्री श्री अरुण दराल, युवा मोर्चा प्रभारी श्री अभिषेक टंडन, सह-प्रभारी श्री सुमित सेठ सहित हजारों महिलाएं और लड़कियां शामिल थीं।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए दिल्ली ही नहीं देश की उन सभी नारियों को बधाई जिन्हे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने इस बिल के माध्यम से एक नई शक्ति दी है ताकि वह भारत की नीतियों में सहभागी बन सके।
उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी को नेतृत्व देने का संकल्प प्रधानमंत्री जी ने लिया है। इसलिए सभी दलों को इसके लिए आगे आकर अपना समर्थन देना चाहिए।
श्री वीरेंद्र सचदेवा ने विपक्ष द्वारा परिसीमन से ध्यान भटकाने के सवाल पर कहा कि विपक्ष को इस बात पर विचार करना चाहिए कि आखिर उन्होंने इससे पहले क्यों नहीं किया। अब देश में कुछ अच्छा होने जा रहा है तो विपक्ष इसमें बाधा डालने की कोशिश कर रहा है।
श्रीमती कमलजीत सहरावत ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम समय समय पर हर पार्टी ने महसूस किया कि यह जरूरी है और इसलिए सर्व सम्मति से इसको 2023 में पास किया गया। इसलिए मुझे लगता है कि एक बार सभी को मिलकर इस बिल को पास करना चाहिये और रही बात परिसिमन की तो यह तो कांग्रेस सरकार द्वारा तय किया गया था जो अब मोदी सरकार इंप्लिमेंट कर रही है। विपक्ष के पास इस वक़्त कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए वह बिल से सभी का ध्यान भटकाने के लिए तर्क हीन बयान दे रहा है।
सुश्री बांसुरी स्वराज ने कहा कि आज का यह रैली एक तरह से फाइनल तैयारी है। जिस तरह से साल 2023 में भारतीय जनता पार्टी सरकार ने वचन दिया था अब उस वचन पूर्ति का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि मैं इस रैली के माध्यम से सभी विपक्षी राजनीतिक दलों से यह आग्रह करूँगी कि राजनीति से और विचारधारा के मतभेद से उपर उठकर भारतीय संसद ने बहन बेटियों से वायदा किया था अब उसे पूरा कीजिए और जो भी राजनीतिक दल इस बिल के विरोध में खड़ा है वह मातृशक्ति की निंदा का पात्र बनेगा।
उन्होंने कहा कि जिन नेताओं ने इस बिल को नॉर्थ वर्सेज साउथ करने की कोशिश कर रहे हैं तो उन्हें स्पष्ट शब्दों में बताना चाहूँगी कि 27 सालों से हम इस बिल की प्रतिक्षा कर रहे हैं इसलिए टाइमिंग पर सवाल करने वाले एक बार फिर से खुद को कटघरे में खड़े कर रहे है।
